फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Aam Aadmi Party released first list of candidates

Uttarakhand Election 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें...

Fri, 07 Jan 2022 06:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 07 Jan 2022 06:00 PM IST
सार

गंगोत्री सीट से कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि कर्नल कोठियाल आगामी चुनावाें आप पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भी हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Aam Aadmi Party released first list of candidates
कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 24 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी घोषित कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री सीट से पहली बार चुनाव मैदान में उतरेंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: नैनीताल में घटे 42 हजार मतदाता, एक लाख 58 हजार युवा पहली बार डालेंगे वोट
विज्ञापन

आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की हरी झंडी मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। आप प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि जल्द ही पार्टी अन्य सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित करेगी। कहा कि हमने पहले ही प्रदेश की जनता से वादा किया था कि सबसे पहले प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक करेंगे, जिससे उम्मीदवार जनता के बीच जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि जो दल पहले चेहरों को लेकर आप पर ताने मारते थे, आज उन्हीं दलों को यह समझ नहीं आ रहा है कि वे टिकट किसे दें। लेकिन आप का हर आम चेहरा ही जनता का चेहरा होता है। लोगों के समर्थन को देखते हुए पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।

यहां देखें उम्मीदवारों की सूची...



श्रीनगर विस क्षेत्र से पार्टी प्रभारी नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह 

इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर से आम आदमी पार्टी की ओर से गजेंद्र चौहान को प्रभारी नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई।




कार्यकर्ताओं ने चौहान का फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई दी। इस मौके पर गजेंद्र चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं को एक जुटता और कर्तव्य निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की घोषणाओं और नीतियों को जनजन तक पहुंचाने की अपील की।

कहा कि प्रदेश और क्षेत्र की जनता भाजपा और कांग्रेस की रीति और नीति से परेशान है। जिस कारण बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी पर विश्वास जता रहे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में पार्टी की विजय के लिए दिन रात मेहनत करने का अनुरोध किया।

सत्ता में आने पर संकल्प पत्र के पहले ही वादे को भूल गई भाजपा : आप

आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने के बाद भाजपा अपने संकल्प पत्र के पहले ही वादे को भूल गई है। पांच साल में भाजपा सरकार ने बेरोजगारी समेत कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया है। अब दोबारा जनता को गुमराह करने के लिए पांच साल जश्न मना रही है। 

शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने भाजपा सरकार के पांच साल के जश्न पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा सरकार आखिर किस बात का जश्न मना रही है। युवाओं की सरकार के दावे करने वाली भाजपा ने कभी युवाओं के पलायन का दर्द समझने की कोशिश नहीं की है। पिछले चुनाव में भाजपा ने लोगों से जो वादे किए थे, पांच साल तक सत्ता में रहने के बाद भी पूरे नहीं किए हैं।

भाजपा के संकल्प पत्र में सरकार बनते ही 6 महीनों के अंदर खाली 50 हजार पद भरने की बात कही गई थी। अब यह संख्या 57 हजार पहुंच चुकी है। लेकिन खाली पद नहीं भरे गए। चुनाव नजदीक आते ही सरकार 22 हजार नौकरी देने की बात कर रहे हैं। 

भाजपा ने सत्ता में रह कर सिर्फ तीन लोगों को मुख्यमंत्री बनाकर रोजगार दिया है। वहीं नेताओं के नाते रिश्तेदारों को रोजगार दिया है। कर्नल कोठियाल को एक आउटसोर्सिंग कंपनी ने पैसे लेकर गार्ड की नौकरी दी। इस मामले को लेकर कर्नल कोठियाल खुद सचिवालय गए और वहां विभागीय अधिकारियों समेत विभागीय मंत्री ने इसकी जांच की बात कही। लेकिन आज तक सरकार ने कुछ नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed