फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: Aam aadmi party is one step ahead of BJP-Congress in deciding the candidate

उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: प्रत्याशी तय करने में भाजपा-कांग्रेस से एक कदम आगे आप, अपना रही ‘ट्रिपल सी’ फार्मूला

Sun, 28 Nov 2021 12:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 28 Nov 2021 12:22 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: प्रत्याशी तय करने में आप पार्टी भाजपा व कांग्रेस से एक कदम आगे है। आप ने कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाते हुए उन्हें गंगोत्री से चुनाव लड़ाने का एलान किया है।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: Aam aadmi party is one step ahead of BJP-Congress in deciding the candidate
आम आदमी पार्टी का दावा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड की सियासत में पहली बार सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी आम आदमी पार्टी का दावा है कि वह ट्रिपल-सी के फार्मूले पर प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी। प्रत्याशियों को लेकर पार्टी की ओर से विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त प्रभारियों की परफॉरमेंस भी देखी जाएगी। फिलहाल,  प्रत्याशी तय करने में आप पार्टी भाजपा व कांग्रेस से एक कदम आगे है। आप ने कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाते हुए उन्हें गंगोत्री से चुनाव लड़ाने का एलान किया है।

विज्ञापन


कर्नल अजय कोठियाल मुख्यमंत्री का चेहरा
प्रदेश में 2022 के चुनाव को लेकर आप पार्टी ने 31 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त कर चुकी है। विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी गई है। अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों की काम और जनता में पहचान पर परफॉरमेंस देखी जाएगी।
विज्ञापन


जिसके बाद पार्टी चुनाव मैदान में उतारेगी। इसके साथ ही पार्टी ने टिकट के लिए ट्रिपल सी के मानक भी रखे। यानी जिसे टिकट दिया जाएगा उस पर करप्शन, क्रिमिनल और कम्युनल का दाग नहीं होना चाहिए। यानी प्रत्याशी की भ्रष्ट, आपराधिक और सांप्रदायिक पृष्ठभूमि न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: वाम दलों की नींव तो थी मजबूत, लेकिन नहीं बन पाया ‘लाल किला’

हाल ही में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तरकाशी दौरे पर पार्टी नेता कर्नल अजय कोठियाल को गंगोत्री सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोठियाल को 20222 के चुनाव में मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी किया है।

नेहरू पर्वतारोही संस्थान में प्राचार्य रहते हुए कोठियाल ने उत्तरकाशी जिले में काफी काम किया। केदारनाथ सहित प्रदेश की आपदाओं में उनका काम सराहा गया था। वह लगातार स्थानीय लोगों के संपर्क में भी रहे। इसके अलावा यूथ फाउंडेशन के माध्यम से युवाओं को सेना में भर्ती होने का प्रशिक्षण दिया। 

थ्री-सी फार्मूला का प्रयोग

भाजपा और कांग्रेस की राजनीति केवल एक सिद्धांत पर आधारित है। सत्ता और पैसा, पैसे से सत्ता। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में इस अवधारणा को बदलने के लिए है। हम यहां उत्तराखंड नवनिर्माण और देवभूमि की जनता की उम्मीद बनने के लिए आए हैं। इसलिए हम प्रत्याशी चुनने के लिए थ्री-सी फार्मूला का प्रयोग करेंगे। चुनाव में ऐसे प्रत्याशियों को चुनेंगे। जिनकी अच्छी छवि होगी। जिन पर कोई भ्रष्टाचार का दाग नहीं होगा और जिनका क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं होगा।
- कर्नल अजय कोठियाल, आप नेता

कांग्रेस के डूबते जहाज को कोई नहीं बचा सकता : कोठियाल
आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि कांग्रेस के डूबते जहाज को अब कोई नहीं बचा सकता है। कांग्रेस नेता खुद असलियत जान चुके हैं कि कांग्रेस देश व प्रदेश को बेहतर विकल्प नहीं दे सकती है, जिससे कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। 

मेघालय में 11 कांग्रेसी विधायकों समेत पूर्व सीएम मुकुम संगमा के टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) में शामिल होने पर आप नेता कर्नल कोठियाल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है। मुकुल संगमा का साफ कहना है कांग्रेस देश को विकल्प नहीं दे सकती इसलिए पार्टी छोड़ी है। कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड की जनता मुकुल संगमा की बात से पूरी तरह से सहमत है। मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से भी कांग्रेसी विधायक जीतकर आते हैं तो वे भाजपा में शामिल हो जाते हैं।

कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ भाजपा की मदद करने वाली पार्टी बनकर रह गई है। उत्तराखंड में 2016 में कांग्रेस विधायकों ने पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल कर सरकार गिराने का काम किया। उत्तराखंड को कांग्रेस कोई विकल्प नहीं दे सकती है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से ही उत्तराखंड का नवनिर्माण हो सकता है। मेघालय में हुए दल बदल से साफ हो गया कि कांग्रेसी खुद जानते हैं कि उनका कांग्रेस में रहना फायदेमंद नहीं है और इस डूबते जहाज को डूबने से अब कोई नहीं बचा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed