फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: 71249 suggestions received from public for Aam Aadmi Party manifesto

Uttarakhand Election 2022: जनता से आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र के लिए मिले 71249 सुझाव

Thu, 03 Feb 2022 12:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 03 Feb 2022 12:03 PM IST
सार

आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने 9 नवंबर 2021 को मेरे सपनों का उत्तराखंड अभियान शुरू किया था। इस अभियान के तहत पार्टी ने जनता से सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए सुझाव मांगे थे।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: 71249 suggestions received from public for Aam Aadmi Party manifesto
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल और (रिटा.) कर्नल अजय कोठियाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आम आदमी पार्टी जनता की राय से अपना चुनावी एजेंडा तय करेगी। पार्टी की ओर से चलाए गए मेरे सपनों का उत्तराखंड अभियान के तहत घोषणा पत्र के लिए 71249 सुझाव मिले हैं। छह फरवरी को आप घोषणा पत्र को जारी कर सकती है। मुख्य घोषणा पत्र के साथ ही पार्टी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी करेगी। जिसमें स्थानीय मुद्दों की गारंटी दी जाएगी।

विज्ञापन

 

मेरे सपनों का उत्तराखंड अभियान
आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने 9 नवंबर 2021 को मेरे सपनों का उत्तराखंड अभियान शुरू किया था। इस अभियान के तहत पार्टी ने जनता से सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए सुझाव मांगे थे। अब तक पार्टी को पूरे प्रदेश से 71249 सुझाव मिल चुके हैं। इन सुझावों के आधार पर आम आदमी पार्टी चुनावी एजेंडा तय कर रही है। पार्टी 6 फरवरी को घोषणा पत्र जारी कर सकती है।

विज्ञापन

 

हालांकि आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पांच बड़ी गारंटी दे चुके हैं। इनके अलावा उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए पार्टी कई मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल करेगी। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि जल्द ही आप अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। प्रदेश के लोगों ने जो सुझाव भेजे हैं, उन्हें भी घोषणा पत्र शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में किए गए वादे घोषणाएं नहीं, आम आदमी पार्टी की गारंटी होंगे। जो सत्ता में आने पर पहले साल के एजेंडे में ही रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Election: प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का घोषणापत्र, महिला वोटरों को लुभाने की कोशिश

दिल्ली मॉडल की नकल है कांग्रेस का घोषणा पत्र : कर्नल कोठियाल

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र को दिल्ली मॉडल की नकल करार दिया। आप का कहना है कि उत्तराखंड के लोगों को जब असली घोषणा पत्र मिल रहा है तो जनता नकली पर भरोसा क्यों करें। आप ने चुनाव घोषणा से पहले ही प्रदेश के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी की गारंटी दी है। इसका कांग्रेस ने विरोध किया था। अब उन्हीं मुद्दों को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया है।


आप नेता एवं मुख्यमंत्री पद का चेहरा कर्नल अजय कोठियाल ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र पूरी तरह से दिल्ली में केजरीवाल सरकार के मॉडल की नकल है। चुनाव में हार को देखते हुए कांग्रेस ने घोषणा पत्र में वहीं वादे किए, जिनकी गारंटी केजरीवाल दे चुके हैं और दिल्ली में आप सरकार ने धरातल पर उतारा है। 


उन्होंने कहा कि जब आप ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की गारंटी दी थी उसका कांग्रेस नेताओं ने खूब विरोध किया था। अब घोषणा पत्र में कांग्रेस ने मुफ्त बिजली देने की बात कही है। वहीं, आप ने सत्ता में आने के बाद एक लाख बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी देने की गारंटी दी। इस पर कांग्रेस नेता पूर्व सीएम हरीश रावत ने सवाल उठाते हुए थे छह महीने में एक लाख युवाओं को रोजगार देना संभव नहीं है।

 

अब कांग्रेस चार लाख बेरोजगारों को नौकरी देने की बात कर रही है।  प्रदेश में 10 साल तक सत्ता में रह कर कांग्रेस ने न तो रोजगार दिया और न ही मुफ्त बिजली दे पाई। कोठियाल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने सत्ता के लोभ में सिर्फ दल-बदल किया। घोषणा पत्र में झूठे वादे करने से कुछ नहीं होने वाला है। कांग्रेस यह बताए कि जिन राज्यों में उनकी सरकार है, वहां पर मुफ्त बिजली दी जा रही है। कांग्रेस सिर्फ घोषणाएं करने में माहिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed