फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand education department: Six hundred transfers canceled just a day before code of conduct of assembly elections

शिक्षा विभाग में खलबली: विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से ठीक एक दिन पहले किए गए छह सौ शिक्षकों के तबादले निरस्त

Wed, 16 Mar 2022 03:08 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Mar 2022 03:08 PM IST
सार

पहले तबादले के आदेश और फिर निरस्त करने के आदेश ने उत्तराखंड में शिक्षकों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है। तबादले का आदेश जारी होते ही जिन शिक्षकों ने नए स्थल पर ज्वाइनिंग कर ली थी, उनके सामने सबसे विकट परिस्थिति है। क्योंकि उन्हें अपनी मूल तैनाती पर लौटना होगा।  

विज्ञापन
Uttarakhand education department: Six hundred transfers canceled just a day before code of conduct of assembly elections
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से ठीक एक दिन पहले शिक्षा विभाग में किए गए करीब छह सौ से अधिक शिक्षकों के तबादलों को निरस्त कर दिया गया है। इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मची है। 

विज्ञापन

 महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी की ओर से इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि चुनाव में आचार संहिता लगने से एक दिन पहले सात जनवरी को माध्यमिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा विभाग में कुछ तबादले किए गए थे। राज्य में आठ जनवरी को अपराह्न 3:30 मिनट पर आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई थी। इसके बाद कोई भी कार्मिक नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं कर सकता था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड : प्रदेश पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह से दिल्ली में मिले प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी की पेश
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आदेश में कहा गया है कि इस बीच किसी शिक्षक ने यदि नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर लिया था तो उसे भी निष्प्रभावी माना जाएगा। यानि ऐसे शिक्षकों को भी अपने मूल तैनाती स्थल पर लौटना होगा। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा के इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मची है। बताया जा रहा है कि तमाम शिक्षकों ने नए तैनाती स्थल पर रातों-रात पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया था, लेकिन अब उन्हें लौटना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed