{"_id":"6231a4dcf0c5d13f9878c7a4","slug":"uttarakhand-education-department-six-hundred-transfers-canceled-just-a-day-before-code-of-conduct-of-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग में खलबली: विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से ठीक एक दिन पहले किए गए छह सौ शिक्षकों के तबादले निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग में खलबली: विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से ठीक एक दिन पहले किए गए छह सौ शिक्षकों के तबादले निरस्त
Wed, 16 Mar 2022 03:08 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 16 Mar 2022 03:08 PM IST
सार
पहले तबादले के आदेश और फिर निरस्त करने के आदेश ने उत्तराखंड में शिक्षकों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है। तबादले का आदेश जारी होते ही जिन शिक्षकों ने नए स्थल पर ज्वाइनिंग कर ली थी, उनके सामने सबसे विकट परिस्थिति है। क्योंकि उन्हें अपनी मूल तैनाती पर लौटना होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से ठीक एक दिन पहले शिक्षा विभाग में किए गए करीब छह सौ से अधिक शिक्षकों के तबादलों को निरस्त कर दिया गया है। इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मची है।
विज्ञापन
महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी की ओर से इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश में कहा गया है कि चुनाव में आचार संहिता लगने से एक दिन पहले सात जनवरी को माध्यमिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा विभाग में कुछ तबादले किए गए थे। राज्य में आठ जनवरी को अपराह्न 3:30 मिनट पर आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई थी। इसके बाद कोई भी कार्मिक नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं कर सकता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड : प्रदेश पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह से दिल्ली में मिले प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी की पेश
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि इस बीच किसी शिक्षक ने यदि नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर लिया था तो उसे भी निष्प्रभावी माना जाएगा। यानि ऐसे शिक्षकों को भी अपने मूल तैनाती स्थल पर लौटना होगा। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा के इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मची है। बताया जा रहा है कि तमाम शिक्षकों ने नए तैनाती स्थल पर रातों-रात पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया था, लेकिन अब उन्हें लौटना होगा।