फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand ED granted permission to interrogate drug trafficker Banmeet In Jail to get 36 billion info

Uttarakhand: ड्रग तस्कर बनमीत से 36 अरब रुपये का राज उगलवाना चाहती है ED, जेल में पूछताछ की अनुमति

Fri, 16 Jan 2026 11:31 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Jan 2026 11:31 PM IST
सार

हल्द्वानी का रहने वाला बनमीत नरूला ब्रिटेन में रहकर डार्क वेब के जरिए नशे का धंधा करता था। वह अमेरिकी जांच एजेंसियों के रडार पर आया तो उसे 2019 में ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand ED granted permission to interrogate drug trafficker Banmeet In Jail to get 36 billion info
ED - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर बनमीत नरुला अब भी 4250 बिटकॉइन (करीब 36 अरब रुपये) का राज दबाए हुए है। ये बिटकॉइन अब भी ब्लॉकचेन पर ट्रेस किए जा रहे हैं। ईडी अब बनमीत से जेल में पूछताछ कर इन्हें बरामद करना चाहती है। इसके लिए शुक्रवार को स्पेशल जज ईडी महेश चंद्र कौशिबा की अदालत ने ईडी को बनमीत नरूला से पूछताछ की इजाजत दे दी है। इसके लिए जेल सुप्रीटेंडेंट को आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी अदालत ने दिए हैं।

विज्ञापन


हल्द्वानी का रहने वाला बनमीत नरूला ब्रिटेन में रहकर डार्क वेब के जरिए नशे का धंधा करता था। वह अमेरिकी जांच एजेंसियों के रडार पर आया तो उसे 2019 में ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया। वहां उसे दोषी ठहरा दिया गया। सजा पूरी करने के बाद बनमीत को अमेरिका से डिपोर्ट कर दिया गया। वह अप्रैल 2024 में अपने घर हल्द्वानी आ रहा था कि उसके भाई परमिंदर नरूला को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उसका भाई भी अपनी दवा फैक्टरी की आड़ में अवैध दवाइयों का धंधा करता था। जांच में पता चला कि वह भी बनमीत के इस धंधे में मिला हुआ था। भाई की गिरफ्तारी का पता चलते ही वह भूमिगत हो गया लेकिन ईडी ने कुछ दिन बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee: व्यक्ति को अपहरण कर ले गए, छूटकर गेस्ट हाउस में घुसा तो वहीं जाकर पीटा, वीडियो वायरल


 

ईडी ने उसके वॉलेट से 268 बिटकॉइन भी बरामद किए थे। जिनकी उस वक्त भारतीय रुपयों में कीमत 130 करोड़ रुपये थी। पिछले साल ईडी ने दोनों भाइयों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी। इसी बीच ईडी की जांच में आया कि बनमीत नरूला के 4250 बिटकॉइन अब भी ब्लॉकचेन पर पड़े हैं।

इन्हें ट्रेस भी किया जा रहा है लेकिन पासवर्ड आदि सब बनमीत जानता है तो ईडी उससे जेल में पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए ईडी ने स्पेशल कोर्ट में अर्जी लगाई थी। सामान्य नियमानुसार चार्जशीट दाखिल होने के बाद पूछताछ नहीं हो सकती। इस पर ईडी ने सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग का हवाला दिया जिसके आधार पर स्पेशल कोर्ट ने ईडी को अनुमति दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed