फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: E-Sanjeevani telemedicine service will be available from mobile app

उत्तराखंड: प्रदेश में मोबाइल एप से मिलेगी ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा

Sun, 19 Jul 2020 09:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Jul 2020 09:32 PM IST
सार

  • घर बैठे एप के जरिए विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं मरीज

विज्ञापन
Uttarakhand: E-Sanjeevani telemedicine service will be available from mobile app
- फोटो : मोबाइल फोन

विस्तार

उत्तराखंड में मोबाइल एप पर भी ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा मिलेगी। इस एप के जरिए किसी भी बीमारी से पीड़ित मरीज घर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं। उत्तराखंड में 187 अस्पतालों में टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की गई है। इस सेवा से चार सौ से अधिक डॉक्टर मरीजों को परामर्श देने के लिए जुड़े हैं।

विज्ञापन


प्रदेेश के दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की गई है। अब यह सेवा मोबाइल एप पर भी उपलब्ध होगी। गूगल प्ले स्टोर से ई-संजीवनी एप को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना काल में प्रदेश के 1600 से अधिक मरीजों ने ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा का लाभ उठाया है। प्रदेश में 187 अस्पतालों को इस सेवा से जोड़ा गया है। सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मरीज टेलीमेडिसिन सेवा से विशेषज्ञ डॉक्टरों से किसी भी बीमारी के बारे में परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में टेलीमेडिसिन सेवा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस सेवा से मरीजों को घर बैठे ही डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त हो रहा है। उन्हें डॉक्टर की सलाह लेने के लिए अस्पताल आने की जरूरत नहीं है। प्रदेश के सभी अस्पतालों को टेलीमेडिसिन सेवा से जोड़ा जा रहा है। 
-अमित सिंह नेगी, सचिव स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed