फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Dushyant Gautam has filed an FIR against Suresh Rathore and Urmila Sanawar

Uttarakhand: दुष्यंत गौतम ने सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, छवि खराब करने का आरोप

Mon, 05 Jan 2026 10:44 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Jan 2026 10:44 PM IST
सार

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर व अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Dushyant Gautam has filed an FIR against Suresh Rathore and Urmila Sanawar
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी की ओर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ डालनवाला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें दोनों आरोपियों पर जानबूझकर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो जारी कर उनकी छवि खराब करने व दंगे फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। तहरीर में कांग्रेस, यूकेडी और आप को साजिश का सूत्रधार बताकर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन


अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर व अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डालनवाला थाने समेत एसएसपी और डीजीपी को दिए गए शिकायती पत्र में उन्होंने विपक्षी दलों के साथ मिलकर दोनों आरोपियों पर गहरी साजिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


Kotdwar: अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, सड़कों पर उतरे कई संगठनों के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में बताया गया कि अंकिता हत्याकांड के नाम पर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो जारी कर उन्हें बदनाम करने के साथ ही उत्तराखंड में दंगे फैलाने की खतरनाक साजिश रची जा रही है। यही नहीं तहरीर में सीधे तौर पर कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) और आम आदमी पार्टी (आप) का नाम लिया गया है।

इसमें बताया गया कि इन दलों के साथ मिलकर एक सुनियोजित योजना तैयार की गई है। उन्होंने सभी वायरल हो रहे सोशल मीडिया पोस्ट के लिंक और वीडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपे हैं। डालनवाला पुलिस ने सोमवार को शिकायत के आधार पर बीएनएस और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि भाजपा नेता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पहले भी उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के खिलाफ पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed