फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: DPR of Gangotri-Yamunotri and Tanakpur-Bageshwar rail projects ready

Uttarakhand: गंगोत्री-यमुनोत्री और टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजनाओं की DPR तैयार, जल्द हो सकता है अनुमोदन

Tue, 08 Apr 2025 11:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Apr 2025 11:23 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को अवगत कराया कि राज्य में कुल पांच रेल परियोजनाएं हैं। इनमें से तीन प्रस्तावित एवं ऋषिकेश-कर्णप्रयाग सहित दो परियोजनाओं पर वर्तमान में काम चल रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand: DPR of Gangotri-Yamunotri and Tanakpur-Bageshwar rail projects ready
मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं कार्यकारी सतीश कुमार से राज्य में प्रस्तावित पांच रेल परियोजनाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गंगोत्री-यमुनोत्री और टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजनाओं की डीपीआर तैयार हो चुकी है। उन्होंने रेलवे बोर्ड से इन दोनों परियोजनाओं की डीपीआर को अनुमोदन देने और शीघ्र कार्य शुरू करने का अनुरोध किया। उन्होंने मेरठ से हरिद्वार तक रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के विस्तार की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को अवगत कराया कि राज्य में कुल पांच रेल परियोजनाएं हैं। इनमें से तीन प्रस्तावित एवं ऋषिकेश-कर्णप्रयाग सहित दो परियोजनाओं पर वर्तमान में काम चल रहा है। गंगोत्री यमुनोत्री रेल परियोजना की कुल दूरी 121.76 किमी और 10 स्टेशन हैं। इसका सर्वेक्षण कार्य पूरा हो चुका है तथा डीपीआर रेलवे बोर्ड को उपलब्ध करा दी गई है। इस पर अनुमोदन प्रतीक्षित है। टनकपुर बागेश्वर रेल परियोजना कुल दूरी 170.70 किमी है तथा 12 स्टेशन हैं। इसका सर्वेक्षण कार्य पूरा हो चुका है तथा डीपीआर रेलवे बोर्ड को उपलब्ध करा दी गई है। इस पर अनुमोदन का इंतजार है। देहरादून-सहारनपुर रेल परियोजना की कुल दूरी 92.60 किमी है तथा इसमें आठ स्टेशन हैं। इसका सर्वेक्षण कार्य गतिमान है।
विज्ञापन


उत्तराखंड चिंतन शिविर: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार का बयान, देश के हर जिले में खुलेगा वृद्धाश्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हरिद्वार-देहरादून रेलवे लाइन के दोहरीकरण एवं देहरादून के हर्रावाला रेलवे स्टेशन के विकास पर भी चर्चा की। इसके अतिरिक्त मेरठ से हरिद्वार तक रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के विस्तार की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्य सचिव ने बताया कि उत्तराखंड में दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों का रेल नेटवर्क से संयोजन, राज्य के औद्योगिक आर्थिक एवं सामाजिक विकास, विश्व प्रसिद्ध धामों, तीर्थ में वर्ष भर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन तथा सामरिक महत्व के दृष्टिगत रेलवे का अवसंरचना की दृष्टि से विकास राज्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से भी की भेंट
मुख्य सचिव ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मसलों पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed