फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: disaffection under the rule of Raj Bhavan order Uttarakhand Technical University

उत्तराखंडः राजभवन के आदेश की शासन में नाफरमानी, एक विश्वविद्यालय से जुड़ा है मामला

Wed, 02 Oct 2019 11:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 02 Oct 2019 11:45 AM IST
सार

  • यूटीयू में हुई व्यापक गड़बड़ियों के आरोप पर 15 दिन में कार्रवाई के दिए थे आदेश

विज्ञापन
Uttarakhand: disaffection under the rule of Raj Bhavan order Uttarakhand Technical University
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में हुई प्रशासनिक गड़बड़ियों और अनियमितताओं से जुडे़ मामलों पर राजभवन के 15 दिन के भीतर कार्रवाई के आदेश का अनुपालन नहीं हुआ है। राज्यपाल ने 22 दिन पहले प्रकरण में कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया था। आलम यह है कि राज्यपाल के आदेश के बाद शासन ने विवि प्रशासन से रिपोर्ट तलब की, लेकिन जवाब नहीं मिलने के बाद भी कोई सख्त कदम नहीं उठाया।

विज्ञापन


उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में नियमों को ताक पर रखकर अभ्यर्थियों को पीएचडी की उपाधि दिए जाने का मामला सामने आया था। आरोप है कि कुछ अभ्यर्थियों को बगैर प्रवेश परीक्षा के पीएचडी के लिए पंजीकृत किया गया और डेढ़ साल के भीतर ही उन्हें उपाधि दे दी गई। इसके अलावा वर्ष 2009 और 2010 में उन लोगों को इसकी उपाधि दी गई जिनका विभिन्न विश्वविद्यालयों से यहां ट्रांसफर किया गया था। वहीं 2010 में वाइवा और 2011 में पंजीकरण का भी आरोप लगा था।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में पीएचडी प्रवेश परीक्षा में भी गड़बड़ी का आरोप लगा था, लेकिन इस मामले में अब तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। नौ सितंबर को राज्यपाल बेनी रानी मौर्य ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक लेते हुए इस मामले में शासन को सचिव स्तर से 15 दिनों के भीतर अंतिम जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा था। राज्यपाल ने मामले में कानूनी कार्रवाई के भी निर्देश दिए थे, लेकिन राज्यपाल के निर्देश के बावजूद मामला ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूटीयू से कुछ बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है, प्रकरण को जांच के लिए अब एसआईटी को सौंपे जाने पर विचार किया जा रहा है।
- अशोक कुमार, सचिव तकनीकी शिक्षा 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed