Uttarakhand: धामी सरकार ने रखा अगले पांच वर्ष में दोगुनी GDP का लक्ष्य, इतनी हुई प्रतिव्यक्ति आय
2016-17 में यह 195124.85 करोड़ था। केवल कोरोनाकाल में राज्य की आर्थिक विकास दर में गिरावट दर्ज हुई। उसके बाद इसमें लगातार वृद्धि हुई।
विस्तार
धामी सरकार ने अगले पांच वर्ष में राज्य की आर्थिक विकास दर को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इसको प्राप्त करने के लिए सरकार धीरे-धीरे आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है। पिछले नौ वर्षों में उत्तराखंड का सकल राज्य घरेलू उत्पाद 2024-25 में 394675.30 करोड़ होने का अनुमान है। 2016-17 में यह 195124.85 करोड़ था। केवल कोरोनाकाल में राज्य की आर्थिक विकास दर में गिरावट दर्ज हुई। उसके बाद इसमें लगातार वृद्धि हुई।
Uttarakhand Budget 2024: इस बार 15 फीसदी बढ़ा धामी सरकार का बजट, जानिए किस वर्ग को क्या मिला
ऐसे बढ़ती गई जीएसडीपी
2017-18- 220222.13
2018-19- 230327.41
2019-20 239262.88
2020-21 225616.76
2021-22 267143.19
2022-23 303780.74
2023-24 346206.44
2024-25 3946675.30
(करोड़ में)
प्रतिव्यक्ति आय
वर्ष उत्तराखंड भारत22-23 2,30,994 1,72,276
23-24 2,60,201 185,854
प्रतिशत बढ़ी 12 7.9
नोट: राशि रुपये में
राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है विकास दर
वर्ष उत्तराखंड भारत22-23 7.63 7.2
23-24 7.58 7.3
नोट: विकास दर प्रतिशत में