फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Budget Session 2024 Dhami Government Sector Wise Details in Hindi

Uttarakhand Budget 2024: इस बार 15 फीसदी बढ़ा धामी सरकार का बजट, जानिए किस वर्ग को क्या मिला

Tue, 27 Feb 2024 02:18 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Feb 2024 02:18 PM IST
सार

Uttarakhand Assembly Budget Session 2024: प्रदेश सरकार 2025 तक उत्तराखंड को देश के सबसे अग्रणी राज्यों में शामिल कराने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर सरकार बजटीय प्रावधान और नई योजनाओं का स्वरूप निर्धारित किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Budget Session 2024 Dhami Government Sector Wise Details in Hindi
सीएम धामी और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज धामी सरकार ने विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट रखा। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा, सरकार जेंडर बजट के साथ राज्य के समग्र विकास पर आधारित बजट लेकर आई है। धामी सरकार ने 89 हजार करोड़ का बजट पेश किया। राजस्व के लिए लेखे का व्यय 55815.77 करोड़ और पूंजीगत लेखे का व्यय 33414.30 करोड़ रहा। राजस्व घाटा अभी अनुमानित नहीं है। इस बार बजट में 15 फीसदी बढ़ोतरी की गई। 

विज्ञापन


Uttarakhand Budget 2024: धामी सरकार के बजट में इन बातों पर रहा फोकस, जानें क्या मिली सौगात, पढ़ें बड़ी बातें
विज्ञापन


सरकार का बजट सशक्त उत्तराखंड पर केंद्रित है। प्रदेश सरकार 2025 तक उत्तराखंड को देश के सबसे अग्रणी राज्यों में शामिल कराने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर सरकार बजटीय प्रावधान और नई योजनाओं का स्वरूप निर्धारित किया है। जानिए बजट में किस वर्ग को क्या मिला...

विज्ञापन
विज्ञापन

नारी शक्ति को क्या मिला

  • वित्तीय वर्ष 2024-25 में जेंडर बजट में लगभग 14538 करोड़ पांच लाख का प्रावधान।
  • नारी शक्ति और महिला कल्याण के लिए 574 करोड़ का प्रावधान।
  • नंदा गौरा योजना के लिए 195.00 करोड़।
  • मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के लिए 30.00 करोड़।
  • मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना के लिए 28 करोड़।
  • मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना में 15 करोड़।
  • गंगा गाय महिला डेरी विकास योजना के लिए पांच  करोड़।
  • मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के के लिए लगभग 21 करोड़।

युवाओं के लिए

  •  डिग्री कॉलेज सरकारी में शैक्षिक गुणवत्ता को 10 करोड़
  • एनईपी के तहत चल रही अनुसन्धान योजना को 2 करोड़
  • आरटीई के तहत 94 हजार से ज्यादा बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है।
  • खटीमा में निशुल्क कोचिंग सेंटर
  • सरकारी विद्यालयों में आईसीटी लैब
  • मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 2024 के लिए तीन करोड़ 70 लाख रुपए का प्रावधान।
  • विज्ञान केंद्र चंपावत को तीन करोड़

युवा कल्याण एवं खेलकूद

  • युवा कल्याण एवं खेलकूद में 2024-25 के लिए कुल प्रावधान 534 करोड़
  • 2022-23 में वास्तविक व्यय लगभग - 229 करोड़
  • 2023-24 का संशोधित अनुमान - 233 करोड़
  • तकनीकी शिक्षा में 2024-25 के लिए कुल प्रावधान- 321 करोड़
  • 2022-23 में वास्तविक व्यय लगभग -243 करोड़ 
  • 2023-24 का संशोधित अनुमान- 316 करोड़ 

उच्च शिक्षा में 2024-25 हेतु कुल प्रावधान- 824 करोड़

  • 2022-23 में वास्तविक व्यय लगभग- 733 करोड़
  • 2023-24 का संशोधित अनुमान-763

स्वास्थ्य एवं शिक्षा

  • 15376 करोड़ का प्रावधान।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 1010 करोड़ का प्रावधान।
  • अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के लिए 500 करोड़ का प्रावधान।
  • बाह्य सहायतित उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट परियोजना के लिए 105 करोड़।
  • राष्ट्रीय आयुष मिशन के लिए 96 करोड़।
  • कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क जूता एवं बैग व्यवस्था के लिए 25 करोड़।
  • उद्यमिता, कौशल एवं नवाचार को बढ़ावा दिए जाने के लिए  सात करोड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed