फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand defeated Delhi by three wickets

Dehradun News: उत्तराखंड ने दिल्ली को तीन विकेट से हराया

Thu, 21 Nov 2024 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand defeated Delhi by three wickets
-महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन खेले गए दो मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। दून में चल रहे दूसरे अखिल भारतीय स्व. अमर सिंह मेंगवाल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में चौथे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में उत्तराखंड की टीम ने दिल्ली की टीम को तीन विकेट से हराया। जबकि दूसरे मैच में मध्यप्रदेश की टीम ने राजस्थान को 72 रन से करारी शिकस्त दी।

सहस्त्रधारा रोड स्थित एक निजी क्रिकेट मैदान में खेले गए मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 261 रन बनाए। टीम के लिए तनीषा सिंह ने सबसे अधिक 82 और लक्ष्मी यादव ने 43 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम ने 49.4 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए कनक ने सबसे अधिक 88 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि कंचन 62 और ज्योति ने 32 रनों का योगदान दिया। दूसरे मैच में मध्यप्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.5 ओवरों में 206 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए सबसे अधिक आशना ने 50 और अनन्या ने 45 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने 43.3 ओवर में 134 रनों के स्कोर पर सिमट गई और 72 रनों से मैच हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed