फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Crime News Husband kidnapped wife and Done gang raped her along with friends

हैवानियत की हदें पार: पत्नी का अपहरण कर ले गया पति, दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 19 Oct 2023 09:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Oct 2023 09:17 PM IST
सार

महिला अपनी बड़ी बहन के साथ रुड़की में रामदयाल चौक के पास एक चिकित्सक के यहां अल्ट्रासाउंड कराने आई थी। उसकी बहन पानी पीने चली गई। इसी बीच उसका पति वहां आ गया और अपहरण कर ले गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Crime News Husband kidnapped wife and Done gang raped her along with friends
पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुड़की में एक महिला से उसके पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा है।

विज्ञापन


वह एक-दूसरे से अलग रहते है। महिला ने बताया कि वह 13 अक्तूबर को अपनी बड़ी बहन के साथ रुड़की में रामदयाल चौक के पास एक चिकित्सक के यहां अल्ट्रासाउंड कराने आई थी। उसकी बहन पानी पीने चले गई। इसी बीच उसका पति वहां आ गया।
विज्ञापन


प्यार के लिए 'तकरार': प्रेमियों से शादी की जिद पर अड़ीं दो बहनें, इसके बाद जो किया उससे परिजनों के उड़ गए होश

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने भुक्कनपुर और हलवाहेड़ी निवासी दो लोगों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया और गाड़ी में डालकर ले गए। इसके बाद जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद देर रात यह लोग उसे भुक्कनपुर निवासी आरोपी के घर पर ले गए। वहां पर उसे नशीला पेय पिलाकर दो अंजान लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता का कहना है कि वह किसी तरह से वहां से बचकर आई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। महिला ने तहरीर में जो-जो घटनास्थल बताए हैं। उनकी सीसीटीवी फुटेज जांची जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed