फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Coronavirus news: Sputnik V vaccine will be available for Rs 2500 for two dose

उत्तराखंड: 2500 रुपये में लगेंगे स्पूतनिक वी के दो टीके, उद्योगों को दिया कर्मचारियों को पैसे में वैक्सीन लगाने का विकल्प

Mon, 31 May 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 31 May 2021 02:30 AM IST
सार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार अब स्पूतनिक वी वैक्सीन लगवाने की शुरूआत करने जा रही है। इसके लिए दो टीके 2500 रुपये में लगेंगे।।

विज्ञापन
Uttarakhand Coronavirus news: Sputnik V vaccine will be available for Rs 2500 for two dose
स्पूतनिक वी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 2500 रुपये में स्पूतनिक वी वैक्सीन की दो डोज लगेंगी। सरकार ने उद्योगों को पैसे देकर कार्यरत कर्मचारियों को स्पूतनिक वी वैक्सीन लगाने का विकल्प दिया है। जिससे उद्योगों में संक्रमण फैलने से रोका जा सके। राज्य औद्योगिक अवस्थापना विकास निगम (सिडकुल) ने इस संबंध में औद्योगिक संगठनों को पत्र जारी किया है। वहीं, औद्योगिक संगठनों का  कहना है कि उद्योगों को चालू रखने के लिए कर्मचारियों के वैक्सीनेशन की जरूरत है। सरकार ने उद्योगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था दी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 50 दिन बाद आए सबसे कम संक्रमित, 32 की मौत, 1927 मरीज हुए ठीक
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों को भुगतान के आधार पर टीकाकरण का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें प्रति व्यक्ति स्पूतनिक वी के दो टीके लगाने के लिए 2500 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिडकुल के प्रबंध निदेशक सविन बंसल की ओर से जारी पत्र में औद्योगिक संगठनों को सुझाव दिया गया कि जो उद्योग इस वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कर्मचारियों के टीकाकरण में रूचि रखते हैं तो वे एक सप्ताह के भीतर कर्मचारियों की सूची दें।


एक बार उद्योगों की ओर से टीकाकरण का सहमति प्रारूप जमा करने के बाद उद्योगों को प्रति व्यक्ति के हिसाब से दो टीके लिए 2500 रुपये की राशि जमा करनी होगी। सिडकुल की ओर से सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि उद्योगों के साथ समन्वय बनाएं। 
 
कोरोना महामारी में उद्योगों को चालू रखने के लिए कर्मचारियों का वैक्सीनेशन जरूरी है। सरकार ने उद्योगों को पैसे देकर कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने की वैकल्पिक व्यवस्था दी है। इसके लिए उद्योगों पर किसी तरह का दबाव नहीं है। सरकार के पास वैक्सीन की कमी है। जिससे उद्योगों के पास भुगतान के आधार पर कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने का विकल्प दिया गया है। 
- पंकज गुप्ता, अध्यक्ष इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed