फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Coronavirus Lockdown News in Hindi: mother give her son first salary to needy people

#ladengecoronase: सेना में भर्ती हुए बेटे ने भेजी पहली सैलरी, मां ने जरूरतमंदों के लिए दे दी

Sat, 04 Apr 2020 09:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर 
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर  Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 04 Apr 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Coronavirus Lockdown News in Hindi: mother give her son first salary to needy people
सुनीला गैरोला - फोटो : अमर उजाला
बेटा सेना में भर्ती हुआ। ट्रेनिंग पूरी हुई तो उसने अपनी पहली सैलरी मां को भेजी। मां ने मिसाल पेश करते हुए बेटे की पहली सैलरी जरूरतमंदों के लिए दे दी।
विज्ञापन


श्रीनगर के श्रीकोट गंगानाली निवासी अमन गैरोला एनडीए के जरिए भारतीय सेना की इंजीनियरिंग कोर में भर्ती हुए। प्रशिक्षण के बाद उनको सैलरी मिली तो अपनी पहली सैलरी मां को भेज दी। 

मां सुनीला गैरोला ने बेटे का द्वारा भेजे गए 50 हजार रुपए कोरोना से निपटने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दे दिए। अमन गैरोला वर्तमान में भारत-चीन सेना पर तैनात हैं।
विज्ञापन

भारतीय ओलंपिक संघ ने पीएम केयर फंड में 71 लाख 14 हजार दो रुपये भेजे

देशव्यापी महामारी कोविड-19 से जूझने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ ने 13 नेशनल खेल संघ, 09 राज्य संघ और छह अन्य संघों के योगदान से पीएम केयर फंड में 71 लाख 14 हजार दो रुपये भेजे हैं।

भारतीय ओलंपिक संघ के सचिव राजीव मेहता ने योगदान करने के लिए खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन गोल्फ यूनियन, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया, साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया समेत 13 नेशनल खेल संघ, राज्य संघ और अन्य खेल संघों का धन्यवाद किया है।

उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने कहा कि देश में इस समय हालत बहुत नाजुक स्थिति में है। पीएम केयर फंड में उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से पांच लाख रुपये की धनराशि दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed