फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand coronavirus Lockdown news: cabinet meeting today, lockdown relief time decide

Uttarakhand Lockdown: केंद्र को भेजा जाएगा लॉकडाउन बढ़ाने का प्रस्ताव, विधायकों के वेतन में होगी 30 % कटौती

Wed, 08 Apr 2020 06:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 08 Apr 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand coronavirus Lockdown news: cabinet meeting today, lockdown relief time decide
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : File Photo

उत्तराखंड में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। अब केंद्र इस पर फैसला लेगा। वहीं विधायकों के वेतन से एक साल तक 30 प्रतिशत की कटौती होगी। यह फैसला आज हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रिमंडल के सांसद निधि और सांसदों के वेतन में कटौती के फैसले को प्रदेश के मंत्री और विधायकों पर लागू कर दिया गया है। इसके तहत विधायक निधि में दो साल के लिए एक-एक करोड़ की कटौती होगी।
विज्ञापन


एपीएल परिवारों को तीन माह तक 15 किलो राशन मिलेगा। प्रदेश में करीब 11 लाख परिवार हैं। बैठक में स्वास्थ्य विभाग में तकनीशियनों की भर्ती के लिये नियमावली को मंजूरी दी गयी। 347 पद पर भर्ती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ रहे मामलों से सरकार पशोपेश में

मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री ने गृह, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, खाद्य आपूर्ति सहित अन्य कुछ विभागों से लॉकडाउन के दौरान रही स्थितियों पर रिपोर्ट मांगी थी। इस रिपोर्ट को सभी मंत्रियों के साथ साझा किया।

तब्लीगी जमातियों और उनके संपर्क में आए लोगों के संक्रमित होने से बढ़ रहे मामलों से सरकार पशोपेश में है कि 15 अप्रैल से जनता को क्या राहत दी जाए। 

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने मंगलवार को विधायक निधि को अगले दो साल के लिए बंद करने और मंत्री, विधायक और राजनीतिक पदों पर बैठे लोगों के वेतन में तीस प्रतिशत कटौती का फैसला लिया था।

अन्य प्रमुख फैसला

- लॉकडाउन में आवश्यक सामग्री की खरीद के लिए सुबह सात से दोपहर एक बजे तक दी जाने वाली राहत को कम करने के लिए मुख्यमंत्री को दिया अधिकार।
- उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विभाग टेक्नीशियन संवर्ग की सेवा नियमावली मंजूर, 347 टेक्नीशियनों के पदों पर होगी नियमित भर्ती।
- मंत्रियों के जिलों के दौरे पर जाने से रोक, प्रभारी मंत्री आवास से करेंगे समीक्षा, वीडियो कांफ्रेंसिंग से देंगे अधिकारियों को निर्देश।
- राशन और पका हुआ भोजन वितरण करने में स्थानीय प्रशासन की लेगी होगी अनुमति। मनमानी से भोजन और राशन वितरण नहीं कर सकेंगी सामाजिक और राजनीतिक संस्थाएं।
- प्रदेश में कोविड-19 से लड़ने के लिए चिकित्सा सुविधाओं की हुई समीक्षा। बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं और व्यवस्थाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed