फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Coronavirus Lockdown Live Updates News in Hindi, people maintain social distance

Uttarakhand Lockdown: एक अप्रैल के बाद सभी सस्ते गल्ले की दुकानों पर मिलेगा दो माह का राशन

Tue, 31 Mar 2020 10:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 31 Mar 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Coronavirus Lockdown Live Updates News in Hindi, people maintain social distance

विज्ञापन

लॉक डाउन के कारण प्रदेश सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए दो माह का राशन एक साथ दिए जाने का निर्णय लिया है। एक अप्रैल के बाद सभी सरकारी राशन की दुकानों पर दो माह का राशन मिलना शुरू हो जाएगा। फिलहाल अभी उपभोक्ताओं को अप्रैल माह का राशन मिल रहा है।

प्रदेश में 23 मार्च से लॉक डाउन चल रहा है। लॉक डाउन 14 अप्रैल तक तक चलेगा। लॉक डाउन के चलते सभी काम-धंधे बंद होने के कारण दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे लोगों के सामने खाने-पीने की दिक्कत न हो इसके लिए सरकार ने लोगों ने दो माह का राशन एक साथ देने का फैसला किया है।

विज्ञापन


यह राशन अप्रैल माह से बंटना शुरू  हो जाएगा। जिलापूर्ति कार्यालय की ओर से सभी राशन डीलरों को निर्देश दिए है कि वह जल्द ही गोदामों से दो माह का राशन उठा लें। जिससे कि जल्द ही इसका वितरण शुरू किया जा सके। बताया कि फिलहाल राशन की दुकानों में अप्रैल माह का राशन वितरित किया जा रहा है। जिन दुकानदारों की और से अप्रैल माह के राशन का वितरण कर लिया है। उन्हें दो माह को राशन वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे हजारों कार्डधारकों को फायदा पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पढ़ें दिनभर के बड़े अपडेट

-गदरपुर में लॉकडाउन के दौरान मजदूरों को लेकर गदरपुर आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली चालक को पुलिस ने रम्पुरा काजी बॉर्डर पर रोका तो वह जंगल के रास्ते गदरपुर पहुंच गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं 10 मजदूरों को 14 दिन क्वारंटीन कर दिया गया है। मंगलवार को ग्राम मसीत गदरपुर निवासी आरिफ अपने ट्रैक्टर-ट्राली संख्या यूके 06जेड9719 में आगरा से 10 मजदूरों को लेकर गदरपुर आ रहा था। इसी बीच पुलिस ने उसे रम्पुरा काजी बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान रोक दिया। चालक पुलिस के रोके जाने के बाद चोरी-छुपे जंगल के रास्ते मजदूरों को लेकर गदरपुर पहुंच गया। जहां से पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया। गदरपुर थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया श्रमिक शकील अहमद, आबिद, सादिक, मो. नबी, मो. आसिफ, नईम, राशिद, फारुख निवासीगण मसीत गदरपुर, इरफान निवासी झगड़पुर व यासीन निवासी शिलामझा गदरपुर को राधा स्वामी सत्संग व्यास रुद्रपुर में क्वारंटीन किया है। चालक पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया है।


-पिथौरागढ़ में कैंटर में मज़दूरों को ले जा रहे वाहन को पुलिस ने सीज कर दिया। लॉक डाउन के उल्लंघन में चालक को गिरफ्तार किया है। मामले के अनुसार,  मंगलवार को एंचोली चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने यूके 05सीए 1638 नंबर के कैंटर की तलाशी ली। जिसमें चालक राकेश कुमार निवासी थल वाहन में बहराईच के 15 मजदूरों को परिवहन कर घाट की ओर ले जा रहा था। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर धारा 188/269 और 51(बी) आप्रअधि 2005 के तहत मामला दर्ज कर वाहन को सीज किया गया। वाहन में सवार सभी 15 और पैदल जा रहे 12 अन्य मजदूरों को सरकारी वाहन से पुलिस लाइन लाया गया है।

-नौगांव में कोरोना वायरस से बचाव को देखते हुए होम क्वारंटीन किए गए दो युवा घरों के बाहर घूमते मिले। इस पर पुलिस ने मुराड़ी गांव में दो युवकों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं देवाल में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को नौगांव चौकी पुलिस ने मुराड़ी गांव पहुंचकर होम क्वारंटीन में रखे लोगों की पड़ताल की तो दिल्ली से लौटे स्पप्निल और पानीपत से लौटे रोहित घरों पर नहीं मिले।  वह घर के आसपास घूमते मिले। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 269 एवं 270 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। चौकी इंचार्ज एसआई प्रदीप तोमर ने बताया कि जल्द ही इन दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं देवाल में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर त्रिकोट बुरजोला के दर्शन सिंह, किशन राम, विजेंद्र सिंह व नरेंद्र लाल को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया किया। थराली थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अगर कोई अनावश्यक घूमता नजर आया तो कानूनी कार्रवाई होगी।

-भाजपा प्रवक्ता विनय गोयल ने मंगलवार को अपने आवास पर जरूरतमंदों को राशन बांटा। वहीं, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल और लच्छू गुप्ता ने विद्या विहार, मंदाकिनी बिहार, सहस्त्रधारा रोड आदि क्षेत्रों में मजदूरों को खाद्य सामग्री बांटी। वहीं, मसूरी विधायक गणेश जोशी ने अपनी विधानसभा में पांचवां मोदी किचन खोला, मसूरी में खोले गए मोदी किचन में सैकड़ों जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। उधर, ब्रह्मपुरी वार्ड के पार्षद सतीश कश्यप ने भी अपने क्षेत्र में मजदूरों व जरूरतमंदों को भोजन करवाया। इसके अलावा अन्य पार्षदों ने भी अपने वार्डों में मास्क और सैनिटाइजर बांटने के साथ ही जरूरतमंदों को राशन बांटा। 

- ऋषिकेश के स्वामी स्वतंत्रतानंद आश्रम शीशमझाड़ी ने इस संकट के दौर में पुलिस के पीएसी जवानों को ठहराने से इनकार कर दिया। आश्रम वालों ने पुलिस के लिए गेट नहीं खोला। पुलिस तीन घंटे तक इंतजार करती रही। अब पुलिस आश्रम पर कार्रवाई करने के मूड में है। चौकी इंचार्ज कैलाश गेट विकेन्द्र कुमार ने बताया कि आश्रम के खिलाफ विधि के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

- वैश्विक कोरोना महामारी से पीड़ित जनता के सहायतार्थ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने पांच माह का वेतन देने की घोषणा की है। वहीं उनकी पत्नी ने एक लाख रुपए तो वहीं उनकी बेटी ने बावन हजार रुपए फंड के लिए दिए हैं। 

- लॉकडाउन के दौरान लोहघाट के खेतीखान में कपड़े की दुकान खोलना व्यापारी को महंगा पड़ा । पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

- पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने जनपद से बाहर के लिए पास जारी करने पर रोक लगाई है। केवल जिले के भीतर ही वाहनों के पास मिलेंगे । वहीं लॉकडाउन के दौरान रामपुर बॉर्डर पर आने-जाने वाले बाइक और कार सवारों पर पुलिस ने लाठियां भी भांजी।

- अलीगढ़ से पैदल लोहाघाट आ रहे 11 युवकों को प्रशासन ने मेडिकल जांच के बाद क्वारंटीन के लिए भेज दिया है। आज अलीगढ़ के एक होटल में काम करने वाले चोमेल क्षेत्र के 11 युवा पैदल ही अपने घरों की ओर आ रहे थे।

- हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशासन द्वारा यात्रियों को ठहराया गया है। यहां सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है । रुके हुए यात्रियों के अनुसार चाय के एक बर्तन से सभी यात्री खुद चाय ले रहे हैं। इस तरह तो कोरोना वायरस और फैलेगा। स्टेडियम की ऊपरी मंजिल पर पानी नहीं आ रहा है । हल्द्वानी लोकल के यात्रियों को भी स्टेडियम में रोका गया है । हल्द्वानी के टनकपुर रोड क्षेत्र में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के बाहर भीड़ लगी है। बार-बार समझाने के बाद भी लोग नहीं हट रहे हैं।

-  देहरादून में जीएमएस रोड, निरंजनपुर, सहारनपुर चौक में पुलिस कड़ी चेकिंग कर रही है। बाहर राज्यों के वाहनों के चालान हो रहे हैं। अनावश्यक घूम रहे वाहनों के भी चालान किये जा रहे हैं। 

- रुद्रपुर में आज पुलिस ने एक युवक को होम क्वारंटीन किया है। 14 दिन तक उक्त युवक को घर से बाहर न निकलने और अलग कमरे में रहने की हिदायत दी गई है। रुद्रपुर सर्किल में अब तक तीन क्वारंटीन सेंटर में 144 लोग क्वारंटीन कराए जा चुके हैं।

- बागेश्वर में सेल्फ क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन करने पर 22 लोगों के खिलाफ धारा 188 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

- भीमताल में झारखंड के फंसे मजदूरों को प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से आज खाना खिलाया गया।

- देहरादून की निरजंनपुर मंडी में सब्जियों का ढेर लगा हुआ है। सब्जी और फलने की खपत नहीं हो रही है। ऐसे में वहां मौजूद किसानों ने अमर उजाला के जरिए अपील की है कि इस संकट के दौर में जरूरतमंदों के लिए वह ये सब्जी और फल मुफ्त या फिर बेहद कम कीमत में देगें।

- लॉक डाउन के दौरान शहर में फल सब्जियों की फुटकर कीमतों पर अब जिला प्रशासन नजर रखेगा। इसके लिए मंडी समिति रोजाना सुबह थोक कीमतों की सूची जिला अधिकारी को भेजेगी। इससे मनमानी कीमत वसूल रहे फुटकर विक्रेताओं पर लगाम लग सकेगी।

- देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए डॉक्टरों और मरीजों के बीच में शीशा लगाया गया है। पहले एक मीटर दूर टेबल लगाई गई थी। इसी हिसाब से डॉक्टर मरीजों को देख रंहे थे। अब डाक्टरों एवं मरीजों के बीच शीशे का पार्टिशन लगा दिया गया है।

पुलिस विभाग और सख्त

- बागेश्वर में भी कम लोग बाहर निकल रहे हैं। और जो भी निकल रहे हैं वह जरूरी काम निपटा कर सीधे घर जा रहे हैं। वाहन भी कम चल रहे हैं। 

- रामनगर में भी लोग अतिआवश्यक काम के सिलसिले में घर से निकल रहे हैं। अधिकांश सड़कें यहां सूनी हैं। बैंक जरूर खुले हैं लेकिन वहां आमद बेहद कम है। काशीपुर में भी ऐसा ही आलम है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है।

- पिथौरागढ़ में सब्जी और परचून की दुकानें खुली हैं। मंगलवार को भी कम ही लोग खरीददारी के लिए दुकानों में नजर आ रहे हैं। मोहल्लों की दुकानों में भी इक्का दुक्का ग्राहक हैं। दूध की दुकानों में सुबह के समय लोग पहुंचे। मोबाइल रिचार्ज की दुकानें भी खुली हैं। सभी स्थानों पर सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा जा रहा है। टायर पंचर, मोटर गैराज वर्कशॉप खुले हैं।


- देहरादून में मंगलवार को रोज की तरह सुबह सात बजे दुकानें खुलीं। लेकिन लोगों की संख्या बेहद कम दिखी। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रह गए। 

- वहीं राजधानी में अब पुलिस विभाग और सख्त हो गया है। यहां लॉकडाउन के दौरान सुबह मिली छूट के वक्त फालतू घूम रहे लोगों के चालान काटे गए। सीपीयू तड़के ही सड़कों पर तैनात रही। इस दौरान कई दुपहिया वाहनों के चालान भी काटे गए। वहीं चौपहिया वाहनों को वापस लौटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed