फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand coronavirus latest news : police worker will stay in duty area thana bairak in dehradun

Uttarakhand Lockdown : तैनाती स्थल के थाने की बैरक में रहेंगे पुलिस कर्मी, ड्यूटी का समय भी घटाया जाएगा

Fri, 10 Apr 2020 09:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 10 Apr 2020 09:09 AM IST
सार

  • पुलिस लाइन में ड्यूटी करने वाले भी नहीं जा सकेंगे बाहर

विज्ञापन
Uttarakhand coronavirus latest news : police worker will stay in duty area thana bairak in dehradun
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना वायरस की जंग में दिन रात जनमानस की सेवा में जुटे पुलिसकर्मियों का मूवमेंट रोकने की तैयारी है। इसके तहत पुलिस कर्मचारी अब घर जाने के बजाए ड्यूटी स्थल वाले थाने की बैरक में ही रहेंगे।

विज्ञापन


कोरोना के संक्रमण से प्रभावित होने का खतरा सबसे ज्यादा पुलिसकर्मियों को है, क्योंकि उनके पास बचाव के पर्याप्त संसाधन नहीं है। इसी लिहाज से डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने पुलिस कर्मियों का मूवमेंट कम करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिनभर ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को अब थानों की बैरक में ठहराया जाएगा। यहीं पर उनके खाने और सोने का इन्तजाम किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का समय घटाया जाएगा

इसी तरह पुलिस लाइन में ड्यूटी करने वालों को बाहर जाने की इजाजत नहीं होंगी। लाइन में सैकड़ों पुलिस कर्मियों के परिवार रहते हैं, उनकी सुरक्षा को लेकर भी ये जरूरी है।

डीआईजी अरुण मोहन जोशी लॉकडाउन में पुलिस कर्मियो की ड्यूटी कम करने की तैयारी में हैं। सड़क पर सिपाही आठ घंटे की ड्यूटी कर रहा है। इसके अलावा थाने में पुलिस कर्मी उससे ज्यादा ड्यूटी कर रहे हैं।

इस लिहाज से उन्होंने एसपी क्राइम लोकजीत सिंह को उपलब्धता के हिसाब से ऐसा प्लान बनाने को कहा है, ताकि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को कम किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed