Corona in Uttarakhand : लालची लोगों ने कोरोना संक्रमित के शव को भी नहीं बख्शा, चेन व कुंडल मिले गायब
- संक्रमित महिला के शव से कुंडल व चेन मिली गायब
- मृतक के पुत्र पालिका श्रीनगर सभासद ने डीएम से की शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर के बेस अस्पताल श्रीकोट में कोरोना संक्रमण से मृत महिला के शव से कुंडल व चेन गायब होने की बात सामने आई है। मृतका के पुत्र व नगर पालिका श्रीनगर के सभासद ने मामले की शिकायत डीएम से की। डीएम ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच की बात कही है।
Corona In Uttarakhand: 764 संक्रमित मिले, आठ की मौत, मरीजों की संख्या 47 हजार पार
राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर से संबद्ध बेस अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा को लेकर नगर पालिका श्रीनगर के सभासद विभोर बहुगुणा ने सवाल खड़े किए हैं। बहुगुणा ने कहा कि मेरी माता 08 सितंबर को पॉजिटिव मिलीं थीं और उन्हें 09 सितंबर को बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया था। 21 सितंबर को उनका निधन हो गया।
बहुगुणा ने बताया कि अंत्येष्टि के लिए लाए गए शव को संक्रमित होने के बावजूद ठीक से पैक नहीं किया गया था। जिस किट में शव रखा था, वह फटी हुई थी। दूसरी किट मंगाने पर उसकी चैन खराब थी।
प्रशासन व अस्पताल प्रबंधन में आपसी सामंजस्य न होने का आरोप
विभोर ने बताया कि किट के अंदर से शव देखा तो एक कान का कुंडल व चेन गायब मिली। उन्होंने प्रशासन व अस्पताल प्रबंधन में आपसी सामंजस्य न होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि माता की मौत के सात दिन बाद भी प्रशासन की ओर से मुझसे फोन पर माता की कुशलक्षेम पूछी जा रही है।
उन्होंने कहा कि क्रिया कार्य संपन्न होने के बाद डीएम व सीएमओ पौड़ी से वार्ता कर मामले में कड़ा विरोध दर्ज किया जाएगा। वहीं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच कराए जाने की बात कहीं है।
कोरोना संक्रमित महिला के पुत्र की सभी शिकायतों की गहनता से जांच की जाएगी। - डा. केवी सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, बेस चिकित्सालय श्रीकोट
यदि ऐसा हुआ है, तो गंभीर मामला है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक से जानकारी ली जाएगी। जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी। - आशीष भटगांई, सीडीओ, श्रीनगर