फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand coronavirus latest news : cab and taxi can get relief in dehradun, cm want permission of train running

Lockdown : देहरादून में मिल सकती है कैब और टैक्सियों को राहत, मुख्यमंत्री ने मांगी ट्रेनों के संचालन की अनुमति

Sat, 02 May 2020 01:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 May 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand coronavirus latest news : cab and taxi can get relief in dehradun, cm want permission of train running
प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून जिले के ऑरेंज जोन में आने से लोगों को अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ऑरेंज जोन में ओला कैब और अन्य टैक्सियों के साथ ही निजी कारों को सशर्त अनुमति मिल सकती है।

विज्ञापन


हालांकि इसका फैसला स्थानीय प्रशासन करेगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मिलने के बाद ही राहत दी जाएगी। फिलहाल लॉकडाउन नियमों का पालन कराया जाएगा।

विज्ञापन

चुनौतियां और ज्यादा बढ़ गई हैं

डीएम ने कहा कि ऑरेंज जोन में आने के बाद चुनौतियां और ज्यादा बढ़ गई हैं। अब अगला लक्ष्य ग्रीन जोन में पहुंचना है। लॉकडाउन के बीच प्रशासन की ओर से लोगों को जरूरी राहत दी है। फैक्टरी, किताबें व पंखे की दुकानें खुल रही हैं। आवश्यक सेवाओं की दुकानें रोज सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक खुल रही हैं।

उम्मीद है कि केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन में लोगों को और ज्यादा राहत मिले। ऑरेंज जोन में ओला कैब और टैक्सी सेवाओं को छूट मिल सकती है। इसमें ड्राइवर के अलावा दो यात्रियों को ले जाने की अनुमति होगी। 

मुख्यमंत्री ने मांगी ट्रेनों के संचालन की अनुमति 

प्रदेश सरकार ने राज्य के बाहर फंसे लोगों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए केंद्र को 12 ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए गठित हाई पावर कमेटी ने यह फैसला लिया है कि ट्रेन संचालित कर लोगों को जल्दी वापस लाया जा सकता है। 

वहीं प्रदेश के बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य किया जाएगा। प्रदेश में प्रवेश करने पर जांच की जाएगी। उसके बाद आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed