फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Corona Vaccination Updates News: chief minister inaugurates vaccination program

Corona Vaccination: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री ने किया कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ, कहा- इन वॉरियर्स की वजह से महामारी में बचा है देश

Sat, 16 Jan 2021 06:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 16 Jan 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Corona Vaccination Updates News: chief minister inaugurates vaccination program
मुख्यमंत्री ने सबसे पहला टीका लगवाने वाले वार्ड ब्वॉय शैलेन्द्र द्विवेदी को कार्ड सौंपा - फोटो : amar ujala

देश भर के साथ उत्तराखंड में भी शनिवार को कोरोना टीकाकरण की शुरूआत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संदेश के साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल से उत्तराखंड में कोरोना टीकाकरण की शुरूआत की।

विज्ञापन


Corona Vaccination : उत्तराखंड में वैक्सीनेशन जारी, स्वास्थ्य कर्मियों में उत्साह, केंद्रों में उत्सव का माहौल, तस्वीरें
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सबसे पहला टीका लगवाने वाले वार्ड ब्वॉय शैलेन्द्र द्विवेदी को कार्ड सौंपा और सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों की कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने में पीठ थपथपाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि किसी भी समस्या में जन जागरण बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना में जो भूमिका मीडिया ने जनजागरण में निभाई वह काबिले तारीफ है। डाक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी जो कार्य कर रहे हैं, उनकी सेवाओं को नमन है। कई डाक्टरों ने रोजा, व्रत रखने जैसी स्थिति में काम किया। डायपर पहनकर आठ-आठ घंटे काम किया।

महामारी में अगर देश बचा है तो इन वॉरियर्स की वजह से बचा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से युद्ध लड़ते हुए विभिन्न डाक्टरों व अन्य स्टाफ ने शहादत दी है। उन्हें भी मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी।

कुंभ में वैक्सीनेशन के लिए केंद्र से 20 हजार वैक्सीन की अतिरिक्त डिमांड

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार कुंभ में वैक्सीनेशन के लिए केंद्र सरकार से 20 हजार वैक्सीन की अतिरिक्त डिमांड की गई है। भ्रम फैलाने वाले लोगों के लिए उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों पर भरोसा रखें और अफवाह फैलाने वाले यह न समझे कि वो बच जाएंगे। उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

ऐसा नहीं चलेगा कि भाजपा का टीका नहीं लगाएंगे। उधर, कांग्रेस में चुनाव के लिए चेहरे पर रस्साकसी के सवाल पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस में चेहरा कौन होगा या कब बेनकाब होगा। यह समय आने पर देखा जाएगा। अभी हम विकास पर फोकस कर रहे हैं।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी, प्रभारी सचिव डॉ. पंकज पांडेय, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती, जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. अनूप डिमरी, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस खत्री, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अशोक राज उनियाल, चीफ फार्मेसिस्ट सुधा कुकरेती, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र भंडारी, संदीप राणा आदि भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed