{"_id":"6329c37f5efc05225251a3c3","slug":"uttarakhand-corona-update-today-26-new-infected-patients-found-and-no-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: आठ जिलों में 26 नए संक्रमित मिले, घटकर 156 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: आठ जिलों में 26 नए संक्रमित मिले, घटकर 156 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
Tue, 20 Sep 2022 07:16 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 20 Sep 2022 07:16 PM IST
सार
मंगलवार को प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है। फिलहाल प्रदेश में 156 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, संक्रमितों की रिकवरी दर 95.91 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.85 से बढ़कर 2.22 दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम गई है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में आठ जिलों में 26 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि 52 मरीज ठीक हुए हैं। मंगलवार को सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है। फिलहाल प्रदेश में 156 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि सोमवार को प्रदेश में 185 सक्रिय मरीज थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 1143 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 26 मामलों में देहरादून में 13, नैनीताल में पांच, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में दो-दो, बागेश्वर, चमोली, टिहरी, पौड़ी में एक-एक संक्रमित मरीज शामिल है।
विज्ञापन
Dengue Attack: उत्तराखंड में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 500 के पार, देहरादून-हरिद्वार में तेजी से बढ़ रहे मरीज
विज्ञापन
वहीं, चंपावत, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, ऊधमिसंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.91 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.85 से बढ़कर 2.22 दर्ज की गई है।