फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Corona Update covid SOP CM Dhami appointment letter to community health officers

Uttarakhand Corona Update: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को आज सीएम देंगे नियुक्ति पत्र, सतर्क रहने की अपील

Fri, 23 Dec 2022 11:02 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 23 Dec 2022 11:02 AM IST
सार

सीएम आवास में मुख्य सेवक सदन में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत नवनियुक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।सचिव ने सीएमओ को निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए निगरानी के साथ ही सैंपल जांच, कोविड टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन
Uttarakhand Corona Update covid SOP CM Dhami appointment letter to community health officers
मिले 9 नए कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

विस्तार

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण को लेकर घबराएं नहीं। बचाव के लिए कोरोना नियमों का पालन करें और सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में तैनात होने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नियुक्ति पत्र देंगे।

विज्ञापन


सचिवालय में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी जिलों के सीएमओ के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने बताया कि सीएम आवास में मुख्य सेवक सदन में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत नवनियुक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। 
विज्ञापन


सचिव ने सीएमओ को निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए निगरानी के साथ ही सैंपल जांच, कोविड टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। वर्तमान में चीन, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, कोरिया, ब्राजील समेत कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोविड महामारी अभी भी एक सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Covid Update: भीड़ वाले स्थानों पर आज से मास्क पहनना और अस्पतालों में कोविड जांच अनिवार्य, SOP जारी

बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि कोरोना वायरस के स्वरूप में निरंतर बदलाव हो रहा है। समय पर नए स्वरूप की पहचान के लिए निगरानी जरूरी है। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि गाइडलाइन के अनुसार जिलों में संक्रमण से बचाव व रोकथाम की रणनीति बनाएं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि संक्रमण को लेकर घबराएं नहीं। बैठक में अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर, निदेशक डॉ. सरोज नैथानी, डॉ. विनीता शाह, डॉ. शिखा जंगपांगी, सीएमओ देहरादून डॉ. मनोज उप्रेजी, डॉ. पंकज कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed