फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Corona update 45 new infected patients found in active case reached 96

Uttarakhand Corona Update: प्रदेश में मिले 45 नए कोरोना संक्रमित मरीज, सक्रिय मामले का आंकड़ा 96 पहुंचा

Wed, 05 Apr 2023 08:47 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 05 Apr 2023 08:47 AM IST
सार

संक्रमित बढ़ने से सक्रिय मामलों का ग्राफ भी बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए सैंपल जांच बढ़ाने निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक प्रदेश में औसतन प्रतिदिन 300 से 400 के बीच सैंपलों की जांच की जा रही है। मंगलवार को भी प्रदेश भर से जांच के लिए 322 सैंपल भेजे गए।

विज्ञापन
Uttarakhand Corona update 45 new infected patients found in active case reached 96
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को पांच जिलों में 45 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 96 हो गई है। देहरादून जिले में सबसे अधिक 35 संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 45 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


इसमें देहरादून जिले में 35, नैनीताल में छह, हरिद्वार में दो, पिथौरागढ़ व ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। संक्रमित बढ़ने से सक्रिय मामलों का ग्राफ भी बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए सैंपल जांच बढ़ाने निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक प्रदेश में औसतन प्रतिदिन 300 से 400 के बीच सैंपलों की जांच की जा रही है। मंगलवार को भी प्रदेश भर से जांच के लिए 322 सैंपल भेजे गए।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: एप से भी कर सकेंगे ग्रीन और ट्रिप कार्ड के लिए अप्लाई, करना होगा ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्र को भेजी एक लाख कोविशील्ड वैक्सीन की मांग

संक्रमण से सुरक्षा कवच देने के लिए सरकार ने कोविड टीकाकरण बढ़ाने के लिए निर्देश दिए हैं, लेकिन वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन की कमी है। कई जिलों में कोविशील्ड वैक्सीन नहीं है। इसे देखते हुए सरकार ने केंद्र से एक लाख कोविशील्ड वैक्सीन की मांग की है। प्रदेश में लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत लोगों को कोविड की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 96 प्रतिशत को दूसरी और 27 प्रतिशत को बूस्टर डोज लगी है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed