फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023: tourists can also apply for green and trip card through the app

Chardham Yatra 2023: एप से भी कर सकेंगे ग्रीन और ट्रिप कार्ड के लिए अप्लाई, करना होगा ये काम

Tue, 04 Apr 2023 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2023 05:38 PM IST
सार

Chardham Yatra 2023 Green card News: ट्रिप कार्ड के लिए ड्राइवर का लाइसेंस नंबर और ग्रीन कार्ड नंबर डालने के बाद ट्रिप कार्ड बनेगा। संबंधित वाहन स्वामी को अपने मोबाइल में ग्रीनकार्ड एप डाउनलोड करना पड़ेगा।
 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: tourists can also apply for green and trip card through the app
मोबाइल एप से आवेदन - फोटो : istock

विस्तार

ऋषिकेश आरटीओ प्रशासन सुनील शर्मा ने कहा कि इस बार परिवहन विभाग की ओर से नई व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि एप के माध्यम से ग्रीन कार्ड की फीस काटी जाएगी। अन्य विवरण भी भरे जा सकेंगे, लेकिन संबंधित वाहन के संबंधित एआरटीओ कार्यालय में सत्यापन के बाद ही ग्रीन कार्ड जारी होगा। ट्रिप कार्ड के लिए ड्राइवर का लाइसेंस नंबर और ग्रीन कार्ड नंबर डालने के बाद ट्रिप कार्ड बनेगा। संबंधित वाहन स्वामी को अपने मोबाइल में ग्रीनकार्ड एप डाउनलोड करना पड़ेगा।

विज्ञापन


Chardham Yatra: वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू, इसके बिना नहीं मिलेगी एंट्री, ऐसे करें अप्लाई
विज्ञापन


परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि पर्वतीय मार्गों पर संचालन के लिए रोडवेज की 100 नई छोटी बसें आएंगी। इन बसों के आने से चारधाम यात्रा में लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल चारधाम यात्रा में रोडवेज ने 90 बसों का बेड़ा बनाया था। इस बार इस बेड़े में 120 रोडवेज बसें शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान बस चालकों को आराम देने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। चारधाम यात्रा मार्ग को गड्ढामुक्त बना दिया गया है। इस काम में बीआरओ और एनएच लगे हैं। कहा कि ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना रोकने के लिए क्रश बैरियर लगाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य और इलाज के लिए की जा रहीं व्यवस्थाएं
दुर्घटना होने पर संंबंधित आसपास के सरकारी अस्पताल से ही यात्री के लिए इलाज का इंतजाम किया जाएगा। कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से चारधाम यात्रा मार्ग पर 50 हेल्थ एटीएम लगाए जा रहे हैं। यात्रा मार्ग पर टेली मेडिसिन से यात्रियों को मौके पर ही दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। चारधाम यात्रा को मानसखंड से भी जोड़ रहे हैं। चारधाम यात्रा चेक पोस्ट को आधुनिक रूप दे रहे हैं।

रुद्रप्रयाग में जाम लगा तो श्रीनगर पौड़ी में रोके जाएंगे वाहन
परिवहन मंत्री ने कहा कि यदि चारधाम यात्रा के दौरान जाम लगा तो आसपास के स्टॉपेजों पर वाहनों को रोका जाएगा। इससे एक साथ स्थान बहुत वाहन एकत्रित न हों। कहा कि यदि रुदप्रयाग में जाम लगता है तो पौड़ी और श्रीनगर में वाहन रोके जाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग जनपद स्तरीय व्यवस्था पर काम किया जा रहा है। जाम खुलने पर यात्री वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्राइवेट वाहनों को रोका जाएगा।
रोडवेज को 20 करोड़ लाभ पर लाए
परिवहन मंत्री ने कहा कि 23 साल में रोडवेज को 350 करोड़ के घाटे से उबारकर 20 करोड़ के लाभ पर ला गए हैं। तीन दिन से रोडवेज का सर्वर खबर होने पर उन्होंने कहा कि इसके लिए दिल्ली में एनआईसी से बात कर दी गई है। सर्वर न चलने से रोडवेज की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है।
12 अप्रैल को होगी बैठक
परिवहन मंत्री ने कहा कि 12 अप्रैल को देहरादून में ट्रांसपोर्टरों की बैठक बुलाई गई है। कहा कि इस बार चारधाम यात्रा में किसी प्रकार का किराया नहीं बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed