{"_id":"62e294edae804e3a2018eb45","slug":"uttarakhand-corona-update-28-july-334-new-infected-patient-found-and-two-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: 334 नए संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, 1359 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: 334 नए संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, 1359 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
Thu, 28 Jul 2022 07:26 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 28 Jul 2022 07:26 PM IST
सार
प्रदेश में फिलहाल 1359 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, संक्रमितों की रिकवरी दर 94.73 प्रतिशत और संक्रमण दर 14.69 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण अब तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 334 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 257 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, दो मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 1359 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 1940 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 178, हरिद्वार में 17, नैनीताल में 70, अल्मोड़ा में 13, पौड़ी में 14, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तीन-तीन, चमोली में चार, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में 16, ऊधमसिंह नगर में 13, उत्तरकाशी में एक, संक्रमित मरीज मिला है। प्रदेश की रिकवरी दर 94.73 प्रतिशत और संक्रमण दर 14.69 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन