Uttarakhand Corona Update: बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, 284 नए संक्रमित मिले, 1301 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
प्रदेश में फिलहाल 1301 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि संक्रमितों की रिकवरी दर 94.79 प्रतिशत और संक्रमण दर 15.71 प्रतिशत दर्ज की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 284 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 152 मरीज ठीक हुए हैं। बुधवार को एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 1301 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 1180 सक्रिय मरीज थे।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 1524 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 164, हरिद्वार में 20, नैनीताल में 41, ऊधमसिंह नगर में 17, अल्मोड़ा में 15, चमोली में 10, बागेश्वर और चंपावत में दो-दो, पौड़ी में पांच, पिथौरागढ़ में एक, रुद्रप्रयाग में तीन व टिहरी में चार संक्रमित मरीज सामने आए हैं। उत्तरकाशी जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया। प्रदेश की रिकवरी दर 94.79 प्रतिशत और संक्रमण दर 15.71 प्रतिशत दर्ज की गई।
सीएम ने कोविड टीकाकरण कैंप का निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में चल रहे कोविड टीकाकरण कैंप का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कोविड टीकाकरण अभियान से जुड़े स्वास्थ्य कार्मिकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कोविड टीकाकरण के लिए आए लोगों से बातचीत भी की। सचिवालय में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी उपस्थित थीं।
आरपीएफ महिला समेत सात लोग कोरोना संक्रमित
ऋषिकेश में एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में आरपीएफ महिला समेत सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। सरकारी अस्पताल के कोविड पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि बुधवार को सरकारी अस्पताल में सात लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली है, जिसमें एक महिला आरपीएफ, एक महिला गंगानगर, एक महिला ढालवाला, एक युवक श्यामपुर, एक युवक गुमानीवाला, एक युवक नंदू फार्म और एक युवक इंदिरानगर के शामिल हैं। इसके अलावा सरकारी अस्पताल में 18 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई।
यह भी पढ़ें... Kanwar Yatra 2022: 13 दिन में हरिद्वार आए पौने चार करोड़ कांवड़िए, सैंपलिंग हुई मात्र 1907