{"_id":"643839c3cd0c6a7652054de7","slug":"uttarakhand-corona-update-106-new-corona-patients-found-today-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस...106 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस...106 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत
Thu, 13 Apr 2023 10:51 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 13 Apr 2023 10:51 PM IST
सार
Uttarakhand Corona Update: वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 255 हो गई है। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज दून में भर्ती एक संक्रमित की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Pixabay(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे के भीतर 106 नये संक्रमित मिले हैं, जबकि एक संक्रमित की मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 255 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को 858 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 106 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
Baisakhi 2023: हरिद्वार में स्नान पर्व के लिए कोविड SOP जारी, श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए ये हैं निर्देश
विज्ञापन
इसमें देहरादून जिले में 54, नैनीताल में 23, अल्मोड़ा में 5, उत्तरकाशी में 5, हरिद्वार में 6, चमोली, पिथौरागढ़ में 3-3, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, में दो-दो, ऊधमसिंह नगर जिले में एक संक्रमित मिला है। राजकीय मेडिकल कॉलेज दून में भर्ती एक संक्रमित की मौत हुई है।
विज्ञापन