उत्तराखंड: घट रहा कोरोना संक्रमण, मौत का आंकड़ा भी हुआ पहले से कम
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 16717 सैंपलों जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 13 जिलों में 844 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में शनिवार को संक्रमितों की तुलना में लगगभ छह गुणा अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हुई है, लेकिन कोरोना मरीजों की मौतें नहीं थम रही है। बीते 24 घंटे के भीतर 844 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 13 मरीजों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 16717 सैंपलों जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 13 जिलों में 844 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। देहरादून जिले में 204, हरिद्वार में 149, अल्मोड़ा में 102, रुद्रप्रयाग में 84, ऊधमसिंह नगर में 53, नैनीताल में 52, बागेश्वर में 61, चमोली में 45, टिहरी में 35, पौड़ी में 28, चंपावत में 15, पिथौरागढ़ में नौ, उत्तरकाशी जिले में सात संक्रमित मिले हैं।
देहरादून, नैनीताल, पौड़ी और पिथौरागढ़ जिले में 13 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 191 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमितों की तुलना में 4909 मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमितों की संख्या 83867 हो गई है।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: छात्रों की जगह अफसरों और प्रिंसिपलों के खाते में भेज दिए टैबलेट के पैसे
देहरादून, पौड़ी व चमोली जिले में 15 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें कैलाश हास्पिटल, श्री महंत इन्दिरेश हास्पिटल, वेलमेड हास्पिटल देहरादून में तीन-तीन, एम्स ऋषिकेश में दो, दून मेडिकल कालेज, हिमालयन हास्पिटल, हंस फाउंडेशन हास्पिटल पौड़ी और चमोली जिले में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है। कोरोना की तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या 178 हो गई है।
वहीं, 4186 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 59561 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 20715 सक्रिय मरीज अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 71.74 प्रतिशत और संक्रमण दर 5.64 प्रतिशत दर्ज की गई है।