फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand : Tablet money sent to account of officers and principles instead of students

उत्तराखंड: छात्रों की जगह अफसरों और प्रिंसिपलों के खाते में भेज दिए टैबलेट के पैसे

Sat, 05 Feb 2022 03:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 05 Feb 2022 03:21 PM IST
सार

2.65 लाख छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया जाना है, लेकिन सीधे छात्रों के स्थान पर उत्तरकाशी में प्रधानाचार्यों, रुद्रप्रयाग जिले में खंड शिक्षा अधिकारियों को यह धनराशि दी गई है। इसके अलावा भी कुछ अन्य जिलों का यही हाल है। 

विज्ञापन
Uttarakhand : Tablet money sent to account of officers and principles instead of students
टैबलेटयोजना - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के छात्रों को मुफ्त टैबलेट देने की योजना में अनियमितता उजागर हुई है। उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को टैबलेट के लिए उनके खातों में धनराशि दी जानी थी। लेकिन कुछ जिलों ने खंड शिक्षा अधिकारी तो कुछ ने प्रधानाचार्य के खातों में इसकी धनराशि दे दी।

विज्ञापन

 

वहीं, प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बावजूद हर रोज कितने टैबलेट खरीदे गए निदेशालय स्तर से इसकी रिपोर्ट मांगी जा रही है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए साल पर एक जनवरी को जीजीआईसी राजपुर रोड से उत्तराखंड बोर्ड के छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट योजना की शुरुआत की थी।

विज्ञापन

 

इस दिन प्रदेश भर की 70 विधानसभा क्षेत्रों के इतने ही स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को सांकेतिक रूप से टैबलेट दिए गए। जीजीआईसी राजपुर रोड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। योजना के तहत उत्तराखंड बोर्ड एवं सरकारी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे 12 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

योजना के तहत 2.65 लाख छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया जाना है, लेकिन सीधे छात्रों के स्थान पर उत्तरकाशी में प्रधानाचार्यों, रुद्रप्रयाग जिले में खंड शिक्षा अधिकारियों को यह धनराशि दी गई है। इसके अलावा भी कुछ अन्य जिलों का यही हाल है।   

 

किस जिले में कितने टैबलेट की खरीद

जिला      कुल छात्र संख्या     कितनी खरीद 
अल्मोड़ा   13518                  1591
बागेश्वर     5507                   3401
चमोली    10052                 1145
चंपावत    6263                   248
देहरादून    11978                  1939
हरिद्वार      5994                   2712
नैनीताल   13859                 3676
पौड़ी       12740                 7070
पिथौरागढ़  10256                180
रुद्रप्रयाग   6792                   2180
टिहरी में   16110                 3114, 
ऊधमसिंह नगर  14986          5078 
उत्तरकाशी    8137               2044 
 

टैबलेट के लिए धनराशि सीधे छात्रों के खातों में दिए जाने के बजाये बीईओ और प्रधानाचार्य को दिए जाने के मामले में जांच कराई जाएगी।
-आर मीनाक्षी सुंदरम, शिक्षा सचिव 

निर्देश हैं कि मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सीधे छात्रों के खातों में टेबलेट की धनराशि दी जाएगी। लेकिन कुछ जिलों में अधिकारी नहीं हैं। इसके अलावा कुछ तकनीकी 
दिक्कतें भी पेश आ रही है। इस वजह से इसमें देरी हो रही है।
 -एसपी खली, अपर निदेशक, माध्यमिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed