फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress workers meeting will be held every month at district and block level

Uttarakhand: हर महीने जिला व ब्लाॅक स्तर पर होगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, कमेटी को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Tue, 11 Mar 2025 11:27 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 11 Mar 2025 11:27 AM IST
सार

21 व 22 मार्च 2025 को कांग्रेस मुख्यालय में जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। जिसमें बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ट्रेनर सचिन राव मेरा वोट, मेरा अधिकार अभियान को लेकर मार्गदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress workers meeting will be held every month at district and block level
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, जिला व महानगर अध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्रत्येक माह जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक के लिए दिन तय किया जाए। बैठक की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दी जाए। इसके अलावा भाजपा सरकार की नीतियों का पुरजोर तरीके से विरोध कर जनहित के मुद्दों को उठाया जाए।

विज्ञापन

सोमवार को जिला व महानगर अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी परगट सिंह, सुरेंद्र शर्मा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। माहरा ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से तय कार्यक्रमों को वरीयता के साथ लागू किया जाए।

विज्ञापन


नगर निगम चुनाव के दौरान मतदाताओं के नाम काटने पर सूचना के अधिकार के माध्यम से जानकारी मांगी जाएगी। पार्टी प्राप्त सूचना के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि 21 व 22 मार्च 2025 को कांग्रेस मुख्यालय में जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। जिसमें बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ट्रेनर सचिन राव मेरा वोट, मेरा अधिकार अभियान को लेकर मार्गदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, कांग्रेस सर्व धर्म समभाव में विश्वास रखती है। गरीबों, अल्पसंख्यकों और असहाय लोगों के जनकल्याणकारी मुद्दों को लेकर कांग्रेस अपना संघर्ष करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनावों में धनबल और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग करती है। जो लोकतंत्र के लिए एक गंभीर खतरा है। बैठक में विधायक काजी निजामुद्दीन, पूर्व सचिव प्रकाश जोशी समेत सभी जिला व महानगर अध्यक्ष मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  अब रुद्रनाथ दर्शन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी, केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य के लिए भी बनी योजना

2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश सहप्रभारी परगट सिंह ने कहा, सभी को एक टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। जिससे पार्टी संगठन को मजबूत किया जा सके। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारियों में जुट जाना चाहिए। सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा, कांग्रेस पार्टी के पास भाजपा सरकार के खिलाफ कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जिनमें वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, यूसीसी, भू-कानून, रोजगार, कानून-व्यवस्था, पेपर लीक, और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध शामिल हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के साथ अधिक संवाद स्थापित करने की आवश्यकता है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed