फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Snowfall Valley of Flowers four feet of snow in the Valley of Flowers Uttarakhand Weather News

Chamoli: फूलों की घाटी में अभी चार फीट बर्फ, अच्छी बर्फबारी से कई दुर्लभ प्रजाति के फूल खिलने की उम्मीद

Sat, 04 Jan 2025 12:51 PM IST
रेनू सकलानी प्रदीप भंडारी, ज्योतिर्मठ (चमोली)।
प्रदीप भंडारी, ज्योतिर्मठ (चमोली)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Jan 2025 12:51 PM IST
सार

विश्व धरोहर फूलों की घाटी में फूलों को खिलने के लिए दिसंबर और जनवरी माह में अच्छी बर्फबारी की जरूरत होती है। इस साल घाटी बर्फ से ढकी हुई है।

विज्ञापन
Snowfall Valley of Flowers four feet of snow in the Valley of Flowers Uttarakhand Weather News
फूलों की घाटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

समय पर बर्फबारी होने से इस साल फूलों की घाटी में अच्छे फूल खिलने की उम्मीद है। पिछले साल जनवरी माह में भी घाटी में बर्फ नहीं थी, मगर इस साल दिसंबर में ही बर्फबारी से यहां तीन से चार फीट तक बर्फ जमा है।

विज्ञापन

घाटी का निरीक्षण कर लौटी वन विभाग की टीम ने वहां की स्थिति बताई है। विश्व धरोहर फूलों की घाटी में फूलों को खिलने के लिए दिसंबर और जनवरी माह में अच्छी बर्फबारी की जरूरत होती है। इस साल घाटी बर्फ से ढकी हुई है। भारतीय वन्य जीव के पूर्व निदेशक व फूलों की घाटी के विशेषज्ञ जीएस रावत का कहना है कि घाटी में कई ऐसी प्रजाति के फूल खिलते हैं, जिनके लिए बर्फबारी अत्यंत जरूरी है।

विज्ञापन

कहा, बर्फबारी कम होने से कई दुर्लभ प्रजाति के फूल खिल नहीं पाते हैं। इस साल समय पर बर्फबारी हुई, ऐसे में घाटी में अच्छी फ्लावरिंग की उम्मीद है। आने वाले दिनों में भी बर्फबारी की उम्मीद है जो फूलों और वनस्पति के लिए बहुत लाभदायक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राज्य  के लिए सौगात राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी...तैयार होगा ढांचा, रुकेगा खिलाड़ियों का पलायन

फूलों की घाटी की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल का कहना है कि हाल ही में विभाग की टीम घाटी का निरीक्षण कर लौटी है। टीम ने बताया, घाटी में इस समय तीन से चार फीट तक बर्फ है। घाटी के लिए बर्फबारी बहुत लाभदायक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed