{"_id":"5f3aa6f68ebc3e3d1e0025b6","slug":"uttarakhand-congress-three-workers-including-former-chief-spokesperson-join-bjp-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता समेत तीन भाजपा में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता समेत तीन भाजपा में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
Mon, 17 Aug 2020 09:24 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:24 PM IST
सार
- प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
विज्ञापन
- फोटो : भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की हरीश रावत सरकार में मुख्य प्रवक्ता रहे नरेंद्र सिंह रौतेला समेत तीन लोगों को सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता दिलाई।सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि आज पूरे देश में मोदी सरकार और भाजपा नेतृत्व से प्रभावित होकर राष्ट्रवादी सोच के लोग भाजपा जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
इस क्रम में नरेंद्र सिंह रौतेला पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने रौतेला, पान सिंह व रानीखेत अल्मोड़ा के समाजसेवी हरीश जोशी के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। भगत ने कहा कि आज कांग्रेस एक ऐसा दल रह गया है जिस की दिशा व दशा दोनों खराब है। कांग्रेस मेें देशहित और राष्ट्रहित के बारे में सोचने वाले नेताओं को वहां घुटन महसूस हो रही है। इसी कारण बहुत से नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि रौतेला व अन्य कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने से साफ है कि भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस से लोग निराश हो गए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.देवेंद्र भसीन कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक खजान दास, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, विनोद सुयाल, प्रदेश सह मीडिया प्रमुख कमलेश उनियाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी ऊर्बादत्त भट्ट व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन