फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Congress protest against state government in Gandhi Park today

उत्तराखंडः कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध

Sun, 01 Mar 2020 02:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 01 Mar 2020 02:00 PM IST
सार

  • गांधी पार्क में शुरू किया धरना प्रदर्शन, भर्ती, महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। 
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार पर कथनी और करनी में अंतर का आरोप जड़ा

विज्ञापन
Uttarakhand: Congress protest against state government in Gandhi Park today
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, शराब सस्ती करने सहित अन्य मामलों को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने आज गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। 

विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। प्रदेश में सत्ता संभालते ही जीरो टॉलरेंस का नारा दिया गया था। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में यह साफ हो गया है कि सरकार के संरक्षण में गड़बड़ी हुई। अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद भी सरकार इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


पार्टी ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा को निरस्त करने और उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। सरकार महंगाई पर काबू पाने के लिए कुछ नहीं कर रही है। इसके उलट शराब सस्ती कर प्रदेश को नशाखोरी की गर्त में धकेलने का काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लालटेन से डर गई सरकार

प्रीतम सिंह ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस की लालटेन लेकर विकास खोजो यात्रा से प्रदेश सरकार बौखला गई है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसी से बौखला कर मुख्यमंत्री बेतुके बयान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस लालटेन लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को खोजने निकली है।

सारे कांग्रेसी नेताओं के जुटने से राहत
हल्द्वानी की रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं के शामिल होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी राहत में नजर आए। प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है। पार्टी नेताओं का कहना है कि हाईकमान के हस्तक्षेप से यह संभव हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed