{"_id":"63582596ccf6c412275534fd","slug":"uttarakhand-congress-new-executive-will-come-into-existence-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: जल्द वजूद में आएगी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की घोषणा भी शीघ्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: जल्द वजूद में आएगी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की घोषणा भी शीघ्र
Tue, 25 Oct 2022 11:38 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:38 PM IST
सार
प्रदेश में कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चकी है। शीघ्र ही 26 जिलाध्यक्षों और 225 ब्लाक अध्यक्षों के नाम की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी शीघ्र ही वजूद में आ सकती है। ब्लाक और जिलाध्यक्षों के नामों की सूची केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के पास पहुंच चुकी है। इस पर अब केंद्रीय नेताओं की ओर से औपचारिक घोषणा मात्र की जानी है।
विज्ञापन
प्रदेश में कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चकी है। शीघ्र ही 26 जिलाध्यक्षों और 225 ब्लाक अध्यक्षों के नाम की घोषणा हो सकती है। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी में 30 उपाध्यक्ष, 40 महामंत्री और 70 के करीब सचिवों के नामों की घोषणा होनी है। पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा दो चरणों में हो सकती है।
विज्ञापन
Himachal Elections: प्रचार गरमाने जाएंगे उत्तराखंड के नेता, भाजपा ने 20 और नेताओं के नामों की सूची की जारी
विज्ञापन
इससे पूर्व 225 पीसीसी सदस्यों में से 222 सदस्यों को चुना जा चुका है, अब आठ पीसीसी सदस्य पर एक एआईसीसी सदस्य चुना जाएगा। इसके अलावा प्रदेश प्रवक्ताओं, विभागों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और संयोजकों की घोषणा की शुरूआत हो चुकी है।
बता दें कि सांगठनिक ब्लाक और जिलाध्यक्षों के नामों की सूची करीब दो माह पहले ही पार्टी हाईकमान को भेजी जा चुकी है। लेकिन, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और पार्टी की तमाम दूसरी गतिविधियों के चलते इसे अभी तक अनुमोदन नहीं मिल पाया है। अब कुछ दिन बाद पार्टी का राष्ट्रीय महाधिवेशन भी होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रदेश सांगठनिक और कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र की जा सकती है।
प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। नामों की सूचियां हाईकमान को भेजी जा चुकी हैं। इन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का अनुमोदन प्राप्त होना है। संभव है कि यह काम भी जल्दी हो जाएगा।
- करन माहरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष