फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress MLA Madan Bisht viral video case reached high command

विधायक वायरल वीडियो प्रकरण: उत्तराखंड कांग्रेस के हाथ से निकले मदन बिष्ट, आलाकमान तक पहुंचा मामला

Wed, 20 Sep 2023 09:32 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Sep 2023 09:32 PM IST
सार

प्रदेश की सियासत में विधायक के वायरल हुए वीडियो के बाद बवाल मचा है। उनके व्यवहार की हर तरफ आलोचना हो रही है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का भी पूरे प्रकरण में अब तक जो रुख सामने आया है, उससे यही लग रहा जैसे उसने मान लिया है, 'दाग अच्छे हैं...!' 

विज्ञापन
Uttarakhand Congress MLA Madan Bisht viral video case reached high command
विधायक मदन बिष्ट ने कॉलेज के निदेशक को धमकाया - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक को धमकाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में घिरे द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट प्रदेश कांग्रेस के हाथ से निकल गए हैं। विधायक से जवाबतलब के मामले में प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि यह उनके स्तर का मसला नहीं है। इस पर पार्टी आलकमान ही निर्णय लेगा। उधर, पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का कहना है कि विधायक प्रकरण की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश की सियासत में विधायक के वायरल हुए वीडियो के बाद बवाल मचा है। उनके व्यवहार की हर तरफ आलोचना हो रही है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का भी पूरे प्रकरण में अब तक जो रुख सामने आया है, उससे यही लग रहा जैसे उसने मान लिया है, 'दाग अच्छे हैं...!' विधायक के आचरण पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा बेबस दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने गेंद कांग्रेस आलाकमान के पाले में डाल पल्ला झाड़ लिया है। अनुशासन समिति के अध्यक्ष नव प्रभात का कहना है कि मामला उनके अधिकार क्षेत्र के बाहर का है।
विज्ञापन


चिंताजनक: उत्तराखंड बनने के बाद से अब तक 10 हजार से ज्यादा नाबालिग लापता, ऑपरेशन स्माइल होगा फिर से शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तो विधायक के मामले में चुप्पी साध ली है, लेकिन इस बहाने वह नौकरशाही पर प्रहार करने से नहीं चूके हैं। उन्होंने पूरे मामले का ठीकरा नौकरशाही के सिर फोड़ दिया है। उधर, सियासत में गरमाए इस मामले में पार्टी प्रभारी देवेंद्र यादव ने संज्ञान लिया। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। बहरहाल इस पूरे प्रकरण पर प्रदेश नेतृत्व के उदासीन रुख पर भाजपा भी तंज करने से नहीं चूक रही है।

अब तक किसी ने भी विधायक के खिलाफ किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की है। मेरी विधायक बिष्ट से बात हुई है। वह शीघ्र ही मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखेंगे। ये मामला आलाकमान के स्तर का है, वही इस पर फैसला करेगा। -करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

अधिकारियों के फोन न उठाने का यह मामला अकेले विधायक मदन बिष्ट का नहीं है। अधिकारी विपक्ष के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का फोन उठाते हैं और उनका सम्मान नहीं करते हैं।
- हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री

यह मामला मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। विधायक बिष्ट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं। इस मामले में जो भी कार्रवाई होगी, पार्टी हाईकमान के स्तर से ही होगी। इसलिए वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।
- नव प्रभात, अध्यक्ष, कांग्रेस अनुशासन समिति

हमने पूरे प्रकरण की जानकारी ली है। इस संबंध में जांच कराई जाएगी। विधायक मदन बिष्ट का पक्ष भी जाना जाएगा, आखिर ऐसे कौन से हालात पैदा हो गए, उन्हें इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के घर तक जाना पड़ा। पूरे प्रकरण में जांच के बाद पार्टी संविधान के अनुसार जो सही होगा, वही कदम उठाया जाएगा।
- देवेंद्र यादव, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed