फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Congress membership campaign will be connected with digital technology, target of making one million members by March 31

उत्तराखंड: डिजिटल तकनीक से जुड़ेगा कांग्रेस का सदस्यता अभियान, 31 मार्च तक दस लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

Thu, 24 Feb 2022 03:57 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Feb 2022 03:57 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश चुनाव अधिकारी जीसी चंद्रशेखर ने कहा कि डिजिटल सदस्यता वर्तमान तकनीकी युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

विज्ञापन
Uttarakhand: Congress membership campaign will be connected with digital technology, target of making one million members by March 31
कांग्रेस - फोटो : Twitter/@INCIndia

विस्तार

आने वाले दिनों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्यता अभियान को डिजिटल तकनीक से जोड़ते हुए एप के जरिये नए सदस्य बनाएगी। इसके लिए कांग्रेस पार्टी मेंबरशिप एप लॉंच किया गया है। ऑफलाइन सदस्यता अभियान भी जारी रहेगा। पार्टी ने 31 मार्च तक दस लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इनमें से पांच लाख सदस्य पार्टी चुनाव से पहले ही बना चुकी है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश चुनाव अधिकारी व सांसद जीसी चंद्रशेखर, सहायक चुनाव अधिकारी जयशंकर पाठक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में समस्त जिलाध्यक्षों की बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


डिजिटल सदस्यता वर्तमान तकनीकी युग की सबसे बड़ी आवश्यकता
सहायक चुनाव अधिकारी जयशंकर पाठक ने उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को डिजिटल तकनीक से जोड़ने के लिए प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसमें उन्होंने विभिन्न पहलुओं एवं उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश चुनाव अधिकारी जीसी चंद्रशेखर ने कहा कि डिजिटल सदस्यता वर्तमान तकनीकी युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Election 2022: भाजपा या कांग्रेस नहीं, उत्तराखंड की सियासत में निर्दलियों की खूब चर्चा, क्या बनेंगे किंग मेकर

हम कांग्रेस के सदस्यता अभियान को भी डिजिटलाइज करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि डिजिटल के माध्यम से कम समय में ज्यादा लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जा सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पूर्व में जितनी भी सदस्यता हुई है, वह व्यर्थ नहीं जाएगी। उन सदस्यों को भी डिजिटल सदस्यता में जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम देश के पहले राज्य हैं, जिसने तीन माह के भीतर दो लाख सदस्य बनाकर 10 लाख रुपये पार्टी फंड में जमाकर रिकार्ड बनाया है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटलाइजेशन आज के युग की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। कांग्रेस ने इस अभियान की शुरुआत कर सराहनीय कार्य किया है। 


बूथ स्तर पर सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य 
गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता बूथ स्तर में कम से कम सौ सदस्य बनाने में अपना योगदान देंगे। गोदियाल ने जिलाध्यक्षों, प्रदेश के पदाधिकारियों, पीसीसी, एआईसीसी के सदस्यों, अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं सेल के पदाधिकारियों से अपील की है कि इस महाअभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर सफल बनाएं। 

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद 
पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष शूरवीर सिंह सजवाण, उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, राजपाल खरोला, महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी, सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी, प्रदेश महामंत्री, नवीन जोशी, पीके अग्रवाल, हरिकृष्ण भटट, प्रदेश सचिव शांति रावत, प्रदेश संयोजक अनिल रावत, सह संयोजक मोहन कुमार काला, सुलेमान अली, जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, विरेन्द्र सिंह रावत, संजय किशोर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed