फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress Lok Sabha candidate Virendra Rawat asked for assistant Post Viral on Social Media

Viral Post: हरिद्वार लोस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने मांगी आर्थिक मदद, जानिए पूरा मामला

Wed, 10 Apr 2024 09:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Apr 2024 09:49 PM IST
सार

Uttarakhand News: कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत की ओर से पोस्ट में अपील की जा रही है कि सरकार ने उनकी पार्टी का अकाउंट फ्रीज कर दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress Lok Sabha candidate Virendra Rawat asked for assistant Post Viral on Social Media
वीरेंद्र रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत की फोटो के साथ अकाउंट नंबर और यूपीआई आईडी के अलावा बारकोड के साथ आर्थिक मदद मांगने की पोस्ट वायरल हो रही है। विभिन्न सोशल साइट्स पर वायरल इस पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र व लोकसभा हरिद्वार से कांग्रेस प्रत्याशी ने जनसमर्थन के साथ आर्थिक मदद की अपील की है। कई वाट्सएप ग्रुप पर कुछ लोगों ने 11 और 21 रुपये बार कोड पर डाले और कई तरह के कमेंट भी दिखे।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत की ओर से पोस्ट में अपील की जा रही है कि सरकार ने उनकी पार्टी का अकाउंट फ्रीज कर दिया है। धन के अभाव के चलते उनका प्रचार-प्रसार चुनाव अभियान प्रभावित न हो लोग जनसमर्थन के साथ ही उन्हें सहयोग राशि भी दें। पोस्ट में लोगों से आर्थिक मदद की अपील को लेकर कई ग्रुप में पूरे दिन कमेंट आते रहे।
विज्ञापन


कई ने कमेंट भी किए हैं कि पूर्व की कमाई के रुपये कहां गए। वहीं कुछ ने मजाकिया लहजे में इसे लिया और अलग-अलग तरह के कमेंट किए हैं। जिन लोगों ने रुपए यूपीआई नंबर पर डाले हैं उन्होंने यूपीआई आईडी समेत वायरल पोस्ट को अटैच करते हुए भेजी गई धनराशि का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Elections 2024: उत्तराखंड में घर से मतदान का पहला चरण पूरा, 11275 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने दिया वोट

पूर्व सीएम के सलाहाकार ने भेजा डीजीपी को पत्र
एक तरफ कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत की फोटो लगी सहयोग राशि की अपील तो वहीं दूसरी तरफ एक विवादित टिप्पणी को लेकर पत्र भी बुधवार को काफी चर्चा में रहा। पत्र भेजने वाले ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का खुद को सलाहकार बताया है और उसने पूरे प्रकरण की पुलिस महानिदेशक से शिकायत की है। डीजीपी को लिखे पत्र में शिकायतकर्ता का आरोप है कि पूर्व सीएम और प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर पोस्ट की गई है।

इसमें पूर्व सीएम हरीश रावत प्रधानमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर रहे हैं। इसके नीचे लिखा गया है कि 19 अप्रैल के बाद पूर्व सीएम परिवार समेत दस विधायकों लेकर भाजपा ज्वॉइन करेंगे। इसके पीछे पार्टी में अंदरूनी कलह बताया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, चुनाव आयुक्त व अन्य को भेजे पत्र में कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed