फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress Incharge Kumari Selja Press Conference in Rudraprayag Today

Rudraprayag: कुमारी सैलजा ने कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा, कहा- अब बदलाव चाहती है उत्तराखंड की जनता

Fri, 08 May 2026 08:51 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 08 May 2026 08:51 PM IST
सार

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने रुद्रप्रयाग में प्रेसवार्ता कर अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक पूरे मामले का पर्दाफाश नहीं हुआ है और लगातार सच छिपाने की कोशिश होती है।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress Incharge Kumari Selja Press Conference in Rudraprayag Today
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन को तेजी से मजबूत किया जा रहा है। खाली पड़े ब्लॉक अध्यक्षों के पद जल्द भरे जाएंगे और प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी अगले एक में पूरा कर लिया जाएगा। यहां एक निजी होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुकी है और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से लोग परेशान हैं। कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और महिलाओं व बेटियों के खिलाफ हो रहे अपराध शर्मनाक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आते हैं।

विज्ञापन


अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक पूरे मामले का पर्दाफाश नहीं हुआ है और लगातार सच छिपाने की कोशिश होती है। उन्होंने मामले की कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग दोहराई। चारधाम यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के स्वागत वाले बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हैं, लेकिन श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यात्रियों को जाम, रहने और आवाजाही की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उत्तराखंड में बेरोजगारी और पलायन बड़ी समस्या बन चुके हैं।
विज्ञापन


UKSSSC: समूह ग की 2000 से अधिक पदों पर 14 भर्ती परीक्षाओं का कलेंडर जारी, स्नातक स्तरीय परीक्षा की तिथि बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव खाली हो रहे हैं और यह आज के उत्तराखंड की सच्चाई है। उन्होंने कहा पेपर लीक मामलों में उत्तराखंड सरकार चैंपियन बन गई है। कांग्रेस प्रभारी ने दावा किया कि भाजपा के भीतर भी आपसी तालमेल की कमी है और इस बार प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक मनोज रावत, पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल आदि उपस्थित थे।

कई लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, 15 प्रस्ताव पारित
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के रुद्रप्रयाग दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव, संगठन विस्तार और कांग्रेस की रणनीति को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने स्थानीय और प्रदेश स्तर के मुद्दों से जुड़े 15 प्रस्ताव पारित किए। साथ ही कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच जाकर काम करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया गया और संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव मांगे गए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पूरी मेहनत और सक्रियता के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। 

इन्होंने ली सदस्यता
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार, पूर्व सैनिक विनोद चौहान, विक्रम पहाड़ी, विजय वैरवान, शिवलाल आर्य, सुखदेव सिंह रावत, विक्रम सिंह भंडारी, चंद्र प्रकाश सेमवाल, राजेंद्र प्रसाद सेमवाल, राजीव लोचन भंडारी, नंदन सिंह गुसाईं, सुदर्शन भंडारी सहित कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed