Uttarakhand News: कांग्रेस भवन में भाजपा की बुद्धि-शुद्धि के लिए कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस मुख्यालय में बवाल करने का आरोप लगाते हुए कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, हमारी लड़ाई व्यक्ति विशेष या दल से नहीं, विचारधाराओं की है। माहरा ने कहा, लोकतंत्र में बहुदलीय प्रणाली होती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून कांग्रेस भवन में भाजपा की बुद्धि-शुद्धि के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के अन्य पदाधिकारीणों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में इसमें लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी लड़ाई व्यक्ति विशेष या दल से नहीं बल्कि विचारधाराओं की लड़ाई है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस मुख्यालय में बवाल करने का आरोप लगाते हुए कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, हमारी लड़ाई व्यक्ति विशेष या दल से नहीं, विचारधाराओं की है। माहरा ने कहा, लोकतंत्र में बहुदलीय प्रणाली होती है।
ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: रिजॉर्ट कर्मी विवेक आर्य के बयान दर्ज, अंकिता के साथ मारपीट से लेकर कई पर्दों से उठाया राज
उनकी विचारधाराओं में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन जिस तरह सोशल मीडिया पर उत्तेजनात्मक और भड़काऊ पोस्ट बजरंग दल ने कांग्रेस पार्टी के लिए किए हैं वह कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती। माहरा ने कहा, बजरंग दल के लोगों ने कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने का प्रयास किया और नारेबाजी की उसकी जितनी निंदा की जाए कम है ।