{"_id":"67486a20ae498d03230d37a6","slug":"uttarakhand-congress-digital-membership-campaign-begins-target-is-to-make-one-lakh-members-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू, नई वेबसाइट भी लांच, एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू, नई वेबसाइट भी लांच, एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
Thu, 28 Nov 2024 06:41 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 28 Nov 2024 06:41 PM IST
सार
माहरा ने कहा, आज सोशल मीडिया केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जन-सेवा और जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का सबसे प्रभावी साधन बन चुका है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सोशल मीडिया विभाग ने नई वेबसाइट की लाॅन्चिंग कर डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू किया। माहरा ने कहा, आज सोशल मीडिया केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जन-सेवा और जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का सबसे प्रभावी साधन बन चुका है। उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का यह कदम डिजिटल युग में पार्टी को मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का पूरा उपयोग करें और कांग्रेस के विचारों को राज्य के हर कोने तक पहुंचाएं। सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा, अभियान के पहले चरण में एक लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य है और आने वाले महीनों में इसे 10 लाख तक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Uttarakhand: उपभोक्ताओं से नियमविरुद्ध वसूली, फोरम के आदेश विद्युत लोकपाल ने किए रद्द, जुर्माना लौटाना पड़ेगा
विज्ञापन
कहा, वर्तमान में फेसबुक पर पार्टी की उपस्थिति भाजपा से कहीं अधिक मजबूत है। हम आने वाले समय में हर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भाजपा से आगे निकल जाएंगे। यह अभियान हमारी पार्टी की ताकत और प्रभाव को और अधिक सशक्त करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से डिजिटल क्रांति में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट, आशीष नौटियाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, अंशु सक्सेना, बलजीत सिंह, नवीन जोशी, राजकुमार जायसवाल, आशीष विश्वकर्मा, प्रियांशु कोटनाला, प्रणव चंद्र, गौरव विश्वकर्मा, अमन, विकास जुयाल, अनिकेत नेगी, तरुण चौहान, अनीश नेगी, राहुल कुमार आदि ने सदस्यता ली।