फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand congress block and city chairman list 

उत्तराखंड: लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस के ब्लाक व नगर अध्यक्षों की घोषणा, यहां देखिए पूरी लिस्ट...

Fri, 05 Oct 2018 08:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Oct 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand congress block and city chairman list 
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने 203 ब्लाक अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इसमें से कुछ विवाद होने के बाद दो ब्लाक अध्यक्षों के नाम सूची से हटा दिए गए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आसनपार और भैंसियासैंण ब्लाक कांग्रेस कमेटी(बीसीसी) के अध्यक्षों की घोषणा पार्टी बाद में करेगी। बहरहाल,कांग्रेस नेताओं के हाथों में बीसीसी की कमान सौंप दी गई है।

विज्ञापन


संशोधित होने से पूर्व जो सूची जारी की गई, उसमें  भैंसियासैंण से सर्वजीत मेहरा का अध्यक्ष के तौर पर नाम था। लेकिन बाद में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने जो संशोधित सूची जारी की, उसमें इन दोनों ब्लाकों के अलावा आसनपार के अध्यक्ष का स्थान रिक्त रखा गया।
विज्ञापन


पूरी लिस्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

//spiderimg.amarujala.com/assets/images/2018/10/04/1_5bb64bbe34897.jpg
विज्ञापन
विज्ञापन


//spiderimg.amarujala.com/assets/images/2018/10/04/2_5bb64bd236a5a.jpg

//spiderimg.amarujala.com/assets/images/2018/10/04/3_5bb64c047d583.jpg

//spiderimg.amarujala.com/assets/images/2018/10/04/4_5bb64c1c8da51.jpg

देहरादून जिले में ब्लाक  व नगर अध्यक्षों की सूची

चकराता में अमर सिंह चौहान, माग्टी में मायाराम तोमर, कालसी में सरदार सिंह, विकासनगर(नगर) में शम्मी प्रकाश, विकासनगर ब्लाक में कुंवर पाल, हरर्बटपुर में महेंद्र सिंह बिष्ट, सहसपुर में मेघ सिंह, मसूरी ब्लाक में प्रशांत खंडूड़ी, मसूरी नगर में सतीश ढौंढियाल, जाखन में जगदीश चौहान, राजपुर में राम प्रकाश भट्ट, घंटाघर में सोम प्रकाश वाल्मिकी, डालनवाला में राजेंद्र खन्ना,  कांवली रोड में अलताफ, कौलागढ़ में दीवान सिंह बिष्ट, सेवंला खुर्द में मुतिन अहमद, क्लेमेंटाउन कैंट में हरेंद्र गुंसाई, पटेलनगर में विरेंद्र कुमार, यमुना कालोनी से अनुज दत्त शर्मा,अजबपुर विजय गुप्ता, रायपुर में विजय प्रताप मल्ल, डोईवाला में मोहित नेगी, डोईवाला नगर में राजबीर खत्री, ऋषिकेश ब्लाक में विनोद चौहान, बापूर नगर में राजेश व्यास को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है।

हरिद्वार जिले में ब्लाक व नगर अध्यक्षों की सूची
मायापुर में तरुण नय्यर, आर्यनगर में शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, शिवालिक नगर में गुलवीर सिंह, ज्वालापुर में यशवंत सैनी, बहादराबाद में तनुज चौहान, अतमलपुर बोंगला में डॉ. नेपाल, कोटा मुरादनगर में रईस अहमद, लक्सर में सुशील पंचाल, सुल्तानपुर में सनवर, गैंडीखत्ता में मुलायम पाल, धनपुरा में रमेश प्रधान, भगवानपुर में उदय त्यागी, सिकरोढा में संजीव राणा, झबरेड़ा में अवनीश चौधीर, झबरेड़ा नगर में अनुज सैनी, पिरान कलियर में सुभाष सैनी, रामपुर में मोनिस ,खानपुर में सुनील सैनी, लंढौरा में डॉ. मुस्तकीम, मंगलौर नगर में अमित मित्तल, नारसन में संजीव चौधरी, सिविल लाइन्स में विजय कुमार शर्मा, रुड़की कैंट में संदीप रोहेला को अध्यक्ष घोषित किया गया है।

आएगी सांगठनिक तेजी
ब्लाक व नगर अध्यक्षों की घोषणा के साथ अब कांग्रेस की सांगठनिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। ब्लाक अध्यक्षों की तस्वीर साफ न होने की वजह से निचले स्तर पर सांगठनिक गतिविधियों ठप थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed