फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraudster lures victim with promises of job and business opportunity gets them to download an app via Telegram

देहरादून: नौकरी और कारोबार का झांसा देकर फ्रॉड, टेलीग्राम से डाउनलोड कराया एप, बैंक डिटेल और पासवर्ड लिए

Tue, 13 Oct 2026 10:43 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 13 Oct 2026 10:43 PM IST
सार

पीड़ित के मुताबिक, समर नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और मोबाइल पर एक लिंक भेजकर गो पे एप डाउनलोड करने को कहा। उन्होंने भरोसा कर एप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद फ्राॅड हुआ।

विज्ञापन
Fraudster lures victim with promises of job and business opportunity gets them to download an app via Telegram
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्री-पिक

विस्तार

नौकरी और इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का कारोबार दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति के बैंक खाते और बैंकिंग सुविधाओं का कथित तौर पर साइबर धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। मोती बाजार निवासी अविरल सेठ ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर अनिमेष लहरी समेत कई लोगों पर खाते का दुरुपयोग करने की आशंका जताई है। पीड़ित के मुताबिक, संदिग्ध लेन-देन के कारण उसका बैंक खाता फ्रीज हो गया। इसके बाद उसे पूरे मामले की जानकारी हुई।

विज्ञापन


अविरल सेठ के अनुसार, वर्ष 2024 में वह देहरादून में रोजगार की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात अनिमेष लहरी से हुई। अनिमेष ने उन्हें रोजगार दिलाने का भरोसा दिया और विदेश में रहने वाले अपने परिचित मनतोष से संपर्क कराया। इसके बाद टेलीग्राम के माध्यम से भी बातचीत होने लगी। आरोप है कि उन्हें इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का कारोबार शुरू कराने और इससे आर्थिक लाभ दिलाने का प्रलोभन दिया गया।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक, कुछ समय बाद समर नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और मोबाइल पर एक लिंक भेजकर गो पे एप डाउनलोड करने को कहा। उन्होंने भरोसा कर एप डाउनलोड कर लिया। अविरल का आरोप है कि इसके बाद उनके मोबाइल पर आने वाले टेक्स्ट मैसेज भी संबंधित व्यक्ति तक पहुंचने लगे। इसकी जानकारी उन्हें काफी समय बाद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: वशीकरण के नाम पर लोगों से ठगी, रकम ठिकाने लगाने के लिए फर्जी दस्तावेजों से खाते खुलवाने की थी तैयारी

Trending Videos

तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने कारोबार के नाम पर उनके बैंक खाते और अन्य बैंकिंग सुविधाओं का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इसी क्रम में वर्ष 2025 के आसपास उनके नाम से आईएफसी फर्स्ट बैंक में खाता खुलवाया गया। आरोप है कि संबंधित व्यक्तियों ने खाते की जानकारी के साथ लॉगिन आईडी और पासवर्ड भी हासिल कर लिए।

कुछ समय बाद बैंक खाता फ्रीज होने पर अविरल ने बैंक से संपर्क किया। वहां उन्हें बताया गया कि खाते में संदिग्ध लेन-देन और साइबर धोखाधड़ी से संबंधित धनराशि के कारण यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने समर और माइक से संपर्क कर जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

बाद में आरोपियों ने टेलीग्राम पर बातचीत बंद कर उन्हें ब्लॉक कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से संबंधित मोबाइल नंबरों, टेलीग्राम आईडी, लिंक, एप और बैंक खाते में हुए लेन-देन की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed