फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Colleges who not complete MCI standards will be terminated

उत्तराखंड: एमसीआई के मानक पूरे न करने वाले कॉलेजों की मान्यता होगी रद्द 

Fri, 10 Jul 2020 10:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Jul 2020 10:06 PM IST
सार

  • जल्द ही भारतीय चिकित्सा परिषद की टीम करेगी संस्थानों का निरीक्षण
  • प्रदेश में परिषद से मान्यता लेकर संचालित हैं 30 कॉलेज

विज्ञापन
Uttarakhand: Colleges who not complete MCI standards will be terminated
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के मानकों को पूरा न करने वाले कॉलेजों की मान्यता रद्द की जाएगी। जल्द ही परिषद की टीम नए सत्र के लिए कॉलेजों का निरीक्षण करेगी। परिषद से मान्यता लेकर प्रदेश में लगभग 30 कॉलेज चल रहे हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. दर्शन कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त कॉलेजों के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक हुई। बैठक में बी फार्मेसी, पंचकर्मा, नर्सिंग, यूनानी पद्धति की वर्तमान सत्र की परीक्षाएं आयोजित करने और नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराने की चर्चा की गई।
विज्ञापन


परिषद ने संस्थानों को निर्देश दिए कि मानकों को पूरा न करने पर मान्यता रद्द कर दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही परिषद की एक टीम द्वारा सभी मान्यता प्राप्त संस्थानों का निरीक्षण करेगी। इस दौरान मानक पूरे न करने वाले संस्थानों की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जेएन नौटियाल, रजिस्ट्रार रणवीर सिंह पंवार, डॉ. अनिल कुमार झा, डॉ. सतेंद्र गोयल, डॉ. सुमित काम्बोज, डॉ. अजय देव त्यागी, अमित कुंडलिया आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed