{"_id":"d4a3aeee80a3dc5149cda241c1241b9f","slug":"uttarakhand-cm-went-badrinath-dham-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा से पहले बदरीधाम का जायजा लेने पहुंचे CM","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा से पहले बदरीधाम का जायजा लेने पहुंचे CM
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 20 Apr 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
यात्रा से पहले बदरीनाथ धाम का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार को धाम पहुंचे। रावत सुबह 10:17 पर बदरीनाथ एमएलए राजेंद्र भंडारी और कमीश्नर सीएस नपलच्याल के साथ धाम में पहुंचे।
विज्ञापन
यहां पहुंच कर सीएम बदरीनाथ का जायजा लेंगे। धाम में अभी भी करीब दो फीट तक बर्फ जमी है। जिस कारण फिलहाल यहां व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं खुले हैं। यात्रा शुरू होने में अब पांच दिन शेष हैं।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में पल-पल बदल रहा मौसम जिला प्रशासन के साथ ही व्यवसायियों की धुकधुकी बढ़ा रहा है। बीती रविवार से धाम में मौसम खराब है। बदरीनाथ मंदिर परिसर से लेकर साकेत चौराह, विजय लक्ष्मी चौक, पुलिस थाना और देवदर्शनी तक पैदल मार्ग से बर्फ हटा ली गई है।
विज्ञापन
उधर, बदरीनराथ हाईवे जोशीमठ के मारवाड़ी के पास अभी भी अवरुद्ध पड़ा है। यहां पर चट्टान से रह-रहकर पत्थर छिटक रहे हैं।