फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cm tsr delhi visit

PM ने CM को दी सीख, नमो मंत्र से चलेगी उत्तराखंड सरकार

Wed, 22 Mar 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 22 Mar 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand cm tsr delhi visit
त्रिवेंद्र सिंह - फोटो : AmarUjala

‘भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस स्कीम अपनाएं और राज्य में पारदर्शी सरकार चलाएं’। यह नमो मंत्र उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को दिल्ली में मिला। बतौर मुख्यमंत्री वे पहली बार प्रधानमंत्री मोदी से मिलने दिल्ली गए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच राज्य के तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के अलावा त्रिवेंद्र रावत गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मिले। संबंधित मंत्रियों को उन्होंने राज्य की आवश्यकताएं बताईं तो उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित संसद भवन में बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। त्रिवेंद्र ने प्रधानमंत्री को अपनी सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया है कि केंद्र सरकार उत्तराखंड राज्य को पूरा सहयोग देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित कई नेताओं से की भेंट

uttarakhand cm tsr delhi visit
amit shah - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा उन्होंने भ्रष्टाचार पर हर हाल में नियंत्रण रखने को कहा। इसके बाद त्रिवेंद्र ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली एवं शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से शिष्टाचार भेंट की। 

बोले मुख्यमंत्री
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मुलाकात के दौरान आश्वस्त किया है कि उत्तराखंड को वित्तीय मामलों में केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। इसके अलावा केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने भी भरोसा दिया है कि उत्तराखंड की ओर से जो प्रस्ताव अमृत योजना के अंतर्गत भेजा जाएगा, उसमें केंद्र सरकार की ओर से धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed