{"_id":"58edb0a84f1c1b9f36cf7019","slug":"uttarakhand-cm-trivendra-singh-visit-his-parental-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय के स्रोत बढ़ाने और आर्थिक अनुशासन लाने के लिए लेंगे कड़े निर्णय: त्रिवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय के स्रोत बढ़ाने और आर्थिक अनुशासन लाने के लिए लेंगे कड़े निर्णय: त्रिवेंद्र
ब्यूरो / अमर उजाला, सतपुली/कोटद्वार
Updated Wed, 12 Apr 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
trivendra singh rawat
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने पैतृक गांव खैरासैंण पहुंचने पर उनके स्वागत के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अभूतपूर्व स्वागत से गद्गद त्रिवेंद्र ने अपने संबोधन में बचपन की यादें ताजा की।
विज्ञापन
कहा कि नयार घाटी में झील बनाकर यहां पर्यटन गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी। व्यासघाट-सतपुली-खैरासैंण मार्ग को बेहतर बनाकर इसे रामनगर से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आय के स्रोत बढ़ाने और आर्थिक अनुशासन लाने के लिए उन्हें कड़े निर्णय लेने होंगे। इसके लिए उन्हें उत्तराखंड की जनता का समर्थन चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से खैरासैंण से करीब तीन किमी दूर मलेथी गांव में स्वामीराम निस्काम ट्रस्ट के हेलीपैड पर उतरे। यहां उनका स्वागत करने के लिए आसपास के गांवों के हजारों लोग पहुंचे हुए थे। यहां से उनका काफिला जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण पहुंचा, जहां गढ़वाल नागरिक मंच की ओर से उनका सार्वजनिक अभिनंदन किया गया। क्षेत्रवासियों ने डोईवाला क्षेत्र से त्रिवेंद्र को जिताकर विधानसभा भेजने के लिए जहां डोईवाला की जनता का आभार प्रकट किया, वहीं उन्हें मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार जताया।
विज्ञापन
जनसभा में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। भैरवगढ़ी पंपिंग योजना के लिए जल्द ही बजट आवंटन किया जाएगा। लवाण में सैनिक स्कूल खोलने के लिए कवायद शुरू की जाएगी। नान प्लान के बजाय प्लान का बजट बढ़ाया जाएगा।
भ्रष्टाचारमुक्त सरकार उनकी प्राथमिकता रहेगी। बहुत जल्द ही जनसमस्याओं के निराकरण के लिए देहरादून में वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी की अगुवाई में एक विशेष सेल का गठन किया जा रहा है, जिसमें राज्य के किसी भी कोने से फोन पर समस्या या शिकायत दर्ज की जा सकेगी। दो घंटे के अंदर समस्या का समाधान होगा। जनसभा को सिंचाई एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, पौड़ी के विधायक मुकेश कोली, भाजपा के प्रदेश मंत्री राजेंद्र अण्थवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ती रावत समेत कई लोगों ने किया। संचालन राजेंद्र सिंह रावत ने किया।
पैतृक घर में पूजा अर्चना के बाद परिजनों संग किया भोजन
जवाहर नवोदय विद्यालय में जनसभा के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने पैतृक घर पहुंचे। यहां पूरे विधिविधान के साथ उन्होंने कुल देवता की पूजा अर्चना की। इसके बाद परिजनों संग पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ उठाया। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार घर पहुंचने पर सीएम को बचपन की यादें ताजा हो उठी। कई बार वह भावुक भी हो उठे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, स्वामी राम हिमालय विश्वविद्यालय के कुलपति विजय धस्माना, जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट, एसएसपी मुख्तार मोहसिन समेत भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।