फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cm Trivendra singh rawat Strict on Nepal PM Auli Statement on kala pani

कालापानी को लेकर ओली के बयान पर सीएम त्रिवेंद्र का दो टूक, 'भारत का हिस्सा है, भारत में ही रहेगा'

Wed, 20 Nov 2019 09:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Nov 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Cm Trivendra singh rawat Strict on Nepal PM Auli Statement on kala pani
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के कालापानी को लेकर नेपाल भारत के बीच बढ़े विवाद पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जो बातें नेपाल कह रहा है, वह चिंताजनक हैं। भारत का जो हिस्सा है, वो भारत का ही रहेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली के बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कालापानी से भारत के सैनिकों को हटाने की बात कही थी। नेपाल के प्रधानमंत्री का आरोप है कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित कालापानी पर भारत ने अतिक्रमण किया है। केंद्र सरकार के हाल ही में जारी देश के नए मानचित्र में कालापानी को भारत का हिस्सा दर्शाया है।

विज्ञापन

इसके बाद नेपाल सरकार लगातार इसका विरोध कर रही है। नेपाल के प्रधानमंत्री ने सोमवार को इस विवादित मसले पर दिए बयान में भारत सरकार को तुरंत क्षेत्र खाली कर अपने सैनिकों को वापस बुलाने को कहा है। इसको लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जो बातें उठ रही हैं, उन्हें बातचीत के माध्यम से हल कर लिया जाएगा।

नेपाल भारत का मित्र राष्ट्र है, इसलिए बातचीत से मसला हल किया जा सकता है। उन्होंने नेपाल की कार्यसंस्कृति पर भी सवाल उठाया कि नेपाल की कार्यसंस्कृति इस तरह की नहीं है कि वह इस तरह से बात करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed