{"_id":"59100da24f1c1b0a138507a7","slug":"uttarakhand-cm-trivendra-singh-rawat-said-now-he-will-give-only-order-from-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले उत्तराखंड के सीएम, अब घोषणाएं नहीं सीधे आदेश दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले उत्तराखंड के सीएम, अब घोषणाएं नहीं सीधे आदेश दूंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 08 May 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नेताओं की कोरी घोषणाओं से जनता ऊबने लगी है। पिछले मुख्यमंत्री चार हजार से अधिक घोषणाएं कर गए, ज्यादातर पर काम नहीं हुआ। इसलिए अब घोषणाएं नहीं बल्कि सीधे आदेश होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रविवार को जोगीवाला रिग रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित भाजपा परवादून जिले की कार्यसमिति में शरीक हुए। त्रिवेंद्र ने कहा कि विपक्षी आरोप लगा रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में आकर कोई घोषणाएं नहीं की। मोदी घोषणाओं में नहीं काम में विश्वास करते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने राज्य के विकास के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे भी घोषणाएं नहीं बल्कि काम करेंगे। अधिकारियों को ऐसा सिस्टम बनाने को कह दिया है कि मैं जब जिलों में जाऊं तो वहां की समस्याओं के समाधान का शासनादेश लेकर जाऊं, घोषणाएं करने नहीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही चारों धामों पर अलग-अलग टीमों को भेजा है। टीम तीन दिन के भीतर बताएगी कि वहां और क्या कार्य हो सकते हैं। यात्रा रूट पर कुछ जगह एटीएम में कैश न होने की शिकायत पर बैंकों को नोटिस जारी किए गए हैं। पिछली बार की तरह सरकार श्रद्धालुओं को मुफ्त खाना नहीं देगी। इससे स्थानीय लोगों की ढाबों आदि से आय बढ़ेगी।
सीएम आवास में डिब्बा बंद
सीएम रावत ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में डिब्बा पूरी तरह बंद करा दिया है। कई बार बंद डिब्बे में मिठाई की जगह कुछ और होता है। राज्य के विकास का ब्लू प्रिंट तैयार है और दो-तीन साल में इसका बड़ा असर दिखने भी लगेगा।